जर्जर भवन में पढ़ रही छात्राएं, भारतीय बालिका विद्यालय की स्थिति चिंताजनक

Girls studying in a dilapidated building, the condition of the Indian Girls' School is worrying.
 
Girls studying in a dilapidated building, the condition of the Indian Girls' School is worrying.

लखनऊ। शहर का भारतीय बालिका विद्यालय इन दिनों गंभीर समस्या से जूझ रहा है। विद्यालय की इमारत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। छत और दीवारों की खराब स्थिति के कारण यहां पढ़ने वाली छात्राएं भयभीत रहती हैं। छात्राओं को हर समय यह डर सताता है कि कहीं भवन का कोई हिस्सा गिरकर उन्हें चोट न पहुँचा दे।

ऐसे हालात में शिक्षा ग्रहण करना बच्चों के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है। विद्यालय आने के बजाय छात्राओं के मन में असुरक्षा का भाव घर कर गया है। सवाल यह है कि आखिर डर के साए में कैसी शिक्षा दी और ली जा सकती है?

माज सेविका ने जताई चिंता

इस गंभीर स्थिति को लेकर समाज सेविका गीता गुप्ता ने कहा कि विद्यालय का पुनर्निर्माण समय की आवश्यकता है। उन्होंने अपील की कि समाज के सभी लोग आगे आएं और इस नेक कार्य में सहयोग करें। बालिकाओं की सुरक्षा और शिक्षा दोनों ही हमारी सामूहिक जिम्मेदारी हैं। गीता गुप्ता ने कहा – “हम सबके छोटे-छोटे प्रयास इस विद्यालय को फिर से सुरक्षित और सशक्त बना सकते हैं। आइए मिलकर बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।”

Tags