गोमती नगर जन कल्याण महासमिति ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को व्यक्त किया आभार

The Gomti Nagar Jan Kalyan Mahasamiti expressed its gratitude to Defence Minister Rajnath Singh.
 
The Gomti Nagar Jan Kalyan Mahasamiti expressed its gratitude to Defence Minister Rajnath Singh.

लखनऊ। Gomti Nagar Jan Kalyan Mahasamiti द्वारा भारत के यशस्वी रक्षा मंत्री Rajnath Singh के प्रति लखनऊ में निरंतर कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर महासमिति के पदाधिकारियों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री द्वारा महासमिति की स्मारिका का भी विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में महासमिति के अध्यक्ष डॉ. बी.एन. सिंह, महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, कार्यकारी महासचिव कर्नल ए.एन. पांडे, सचिव सी.जी. नायर, संजय निगम, कोषाध्यक्ष पी.आर. पांडे, संगठन मंत्री अभिनव शुक्ला, सांस्कृतिक मंत्री आर.डी. मौर्य, कार्यालय प्रभारी रवि तोमर, प्रचार सचिव अजय तिवारी, बाबू सिंह सिसोदिया तथा महिला प्रभारी नंदिनी सहित महासमिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महासमिति द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और आशा व्यक्त की कि समिति भविष्य में भी समाज के हित में इसी प्रकार सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

Tags