गोमती नगर जनकल्याण महासमिति द्वारा महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन

Women's health awareness camp organized by Gomti Nagar Jankalyan Mahasabha
 
Smmsms
लखनऊ।  गोमती नगर जनकल्याण महासमिति द्वारा मैक्स हॉस्पिटल (पूर्व में सहारा हॉस्पिटल) के सहयोग से महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन मैक्स हॉस्पिटल परिसर में किया गया। शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना, महिलाओं में होने वाले विभिन्न रोगों के लक्षणों से अवगत कराना तथा उनके निदान और आवश्यक जांचों के प्रति जागरूक करना था।

Snnen

इस जागरूकता शिविर में महासमिति की विभिन्न समितियों से आई लगभग 107 महिलाओं ने भाग लिया। शिविर के दौरान महिलाओं की बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड, कैल्शियम एवं बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) की जांच की गई।

Sjjej

मैक्स हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर आशीष शर्मा के सहयोग से आयोजित इस शिविर में ब्रेस्ट कैंसर, स्किन एवं आर्थोपेडिक्स विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने महिलाओं को रोगों के प्रारंभिक लक्षण, बचाव के उपाय और उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उपस्थित महिलाओं की व्यक्तिगत स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भी किया गया।
Jenene
कार्यक्रम में गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, कार्यकारी महासचिव कर्नल ए.एन. पांडे, सचिव संजय निगम, सांस्कृतिक सचिव आर.डी. मौर्य, महिला प्रभारी नीलम सिंह, शीला शुक्ला, शशि निगम, अर्चना शुक्ला, मीनाक्षी सिंह, मीरा सिंह, निर्मला सिंह, डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुष्पा पांडे सहित खंड समिति की समस्त महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
Sbe
महासमिति पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे शिविर महिलाओं को समय रहते स्वास्थ्य जांच कराने और गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

Tags