गोमती नगर जनकल्याण समिति, विश्वास खंड-2 की नई कार्यकारिणी गठित, दिग्विजय मिश्रा बने अध्यक्ष

New executive committee formed for Gomti Nagar Jan Kalyan Samiti, Vishwas Khand-2; Digvijay Mishra appointed as President
 
dty

लखनऊ। गोमती नगर जनकल्याण समिति, विश्वास खंड-2 का चुनाव महासमिति के संविधान के अनुरूप संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी श्री दया शंकर उपाध्याय ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान महासमिति के पर्यवेक्षक एवं सचिव श्री संजय निगम उपस्थित रहे। चुनाव में दिग्विजय मिश्रा को समिति का अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों और सदस्यों का चयन किया गया।

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी

  • अध्यक्ष: दिग्विजय मिश्रा

  • उपाध्यक्ष: सुश्री अंजलि उपाध्याय

  • सचिव: कैलाश चंद्र कांडपाल

  • संगठन सचिव: जगदम्बा प्रसाद सिंह

  • सहायक सचिव: ओम प्रकाश सिंह

  • सांस्कृतिक एवं प्रचार सचिव: श्रीमती शिखा उपाध्याय

  • कोषाध्यक्ष: राम प्रकाश तिवारी

कार्यकारिणी सदस्य

  1. प्रेम चन्द्र चौधरी

  2. रवि शंकर मालवीय

चुनाव अधिकारी दया शंकर उपाध्याय के अनुसार, चुनाव महासमिति के संविधान के अनुरूप संपन्न कराया गया। नई कार्यकारिणी से समिति के कार्यों और क्षेत्र के जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा है।

Tags