बड़े मंगल पर भक्तिमय हुआ गोमती नगर: स्कॉलर्स होम स्कूल ने लगाया विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सेवा और सद्भावना का अनूठा संगम
इस पावन अवसर पर पूरा इलाका भक्तिमय भजनों और जयकारों से गुंजायमान रहा। आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ-साथ अभिभावकों और स्थानीय निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर अपना श्रमदान और सहयोग दिया। पंडाल में सेवा, आपसी भाईचारे और समर्पण का एक बेहद खूबसूरत और अनुकरणीय वातावरण देखने को मिला।
इस पुनीत कार्य में विद्यालय की डायरेक्टर सरिता जायसवाल तथा प्रधानाचार्या (प्रिंसिपल) अनुपम सिंह सहित समस्त शिक्षण स्टाफ ने खुद मौजूद रहकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
ऐसे आयोजन समाज में आपसी एकता को करते हैं मजबूत" — प्रेसिडेंट अजय कुमार
भंडारे की सफलता और सेवा भाव की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रेसिडेंट अजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल की यह परंपरा हमारी अनूठी सांस्कृतिक धरोहर है। इस प्रकार के धार्मिक और सामाजिक आयोजन केवल आस्था का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि ये समाज में निस्वार्थ सेवा, आपसी सहयोग और एकजुटता की भावना को और ज्यादा सुदृढ़ करते हैं। मैं इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सेवादारों, अभिभावकों और श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।"


