गोमती नगर: विभूति खंड रेलवे क्रॉसिंग बना अवैध गतिविधियों का अड्डा, शराबी-असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, पथराव और चाकूबाजी से खौफ में लोग

Gomti Nagar: Vibhuti Khand railway crossing has become a hub for illegal activities and a gathering spot for drunkards and anti-social elements; residents live in fear due to incidents of stone-pelting and stabbings.
 
गोमती नगर: विभूति खंड रेलवे क्रॉसिंग बना अवैध गतिविधियों का अड्डा, शराबी-असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, पथराव और चाकूबाजी से खौफ में लोग

(लखनऊ): राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर स्थित विभूति खंड रेलवे क्रॉसिंग पुल के नीचे का दायरा इन दिनों अराजक और असामाजिक तत्वों का गढ़ बनता जा रहा है। अवैध कब्जों से लेकर शराबियों के जमावड़े और गंभीर आपराधिक वारदातों के कारण स्थानीय निवासियों तथा राहगीरों का वहां से गुजरना भी दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्थिति दिन-प्रतिदिन भयावह होती जा रही है, जिससे क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल है।

ioiu

 अवैध दुकानें, खुलेआम मांस की बिक्री और जुए का अड्डा

रेलवे क्रॉसिंग पुल के नीचे बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से दुकानें सजाई जा रही हैं।क्रॉसिंग के ठीक पास सब्जी की दुकानों के साथ-साथ खुलेआम जानवरों का मांस काटा और बेचा जा रहा है, जिससे आसपास दुर्गंध और गंदगी का माहौल बना रहता है। सूत्रों के मुताबिक, पुल के निचले हिस्से को जुआरियों ने अपना अड्डा बना लिया है, जहां दिन-रात अवैध दांव लगाए जाते हैं।

 चलती ट्रेनों पर पथराव और 8 अगस्त की चाकूबाजी से दहशत

क्रॉसिंग के आसपास सक्रिय उपद्रवियों की हरकतों से रेल यात्री और स्थानीय नागरिक दोनों बेहद खौफजदा हैं: कुछ शरारती तत्व रेलवे ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों पर बेवजह पथराव करते हैं। इस जानलेवा हरकत के कारण कई ट्रेन यात्री घायल भी हो चुके हैं। क्रॉसिंग के पास ही शराब का ठेका स्थित होने से शराबियों को आसानी से शराब उपलब्ध हो जाती है। नशे में धुत होकर ये लोग आपस में मारपीट और गाली-गलौज करते हैं। बताया जा रहा है कि बीते 8 अगस्त को शराबियों के दो गुटों के बीच सरेराह चाकूबाजी की घटना भी हुई थी।

hiou

 प्रशासन से सख्त कार्रवाई और अवैध कब्जे हटाने की मांग

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यद्यपि कभी-कभार जीआरपी (GRP) या पुलिस के जवान इन्हें भगाते हैं, लेकिन उनके जाते ही उपद्रवी दोबारा वहां जमावड़ा लगा लेते हैं।

iopi

  1. विभूति खंड रेलवे क्रॉसिंग और पुल के नीचे से सभी अवैध कब्जों और अस्थायी दुकानों को तुरंत हटाया जाए।

  2. पथराव, जुआ और चाकूबाजी में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

  3. शराब ठेके के आसपास नियमित पुलिस गश्त (Patrolling) बढ़ाई जाए ताकि क्षेत्र का माहौल सुरक्षित हो सके।

Tags