गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति द्वारा जरूरतमंदों को कंबल व ऊनी वस्त्रों का वितरण

Gomtinagar Jankalyan Mahasabha distributed blankets and woolen clothes to the needy.
 
Snnsns
लखनऊ। लगातार पड़ रही शीतलहरी और कड़ाके की ठंड में गरीब व जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति से संबद्ध विनय खंड–5 जनकल्याण समिति द्वारा रविवार को बेलहा गांव में कंबल एवं ऊनी वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Zbsbsb

इस अवसर पर समिति द्वारा जरूरतमंदों को 50 नए कंबल एवं ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। ठंड से जूझ रहे लोगों को जब ऊनी कपड़े और कंबल प्राप्त हुए, तो उन्होंने समिति के इस मानवीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।

Zns

वस्त्र वितरण कार्यक्रम में गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, सचिव संजय निगम, कार्यालय प्रभारी रवि तोमर, विनय खंड जनकल्याण समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, सचिव प्रमोद मिश्रा, एस.एन.एन. शुक्ला, बलराम मिश्रा, जगदीश दुबे, लालचंद श्रीवास्तव, के.पी. रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
Znnsnd
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Tags