गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति की प्रबंध कार्यकारिणी बैठक संपन्न: 31 अगस्त तक होंगे चुनाव, संविधान संशोधन पर बनी सहमति

Gomti Nagar Jan Kalyan Mahasamiti's Managing Executive Meeting Concludes: Elections to be Held by August 31; Consensus Reached on Constitutional Amendments.
 
zsdsd
लखनऊ | 19 अप्रैल 2026: गोमती नगर जनकल्याण महासमिति की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक विवेक खंड स्थित कार्यालय (3/127) में आयोजित की गई। बैठक में महासमिति के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने, क्षेत्र की विकास समस्याओं और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

संगठनात्मक निर्णय: चुनाव और संविधान संशोधन

बैठक के दौरान महासमिति को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया:

  • चुनाव तिथि: सभी संबद्ध समितियों के चुनाव महासमिति के संविधान के अनुसार आगामी 31 अगस्त तक संपन्न कराने का निर्णय लिया गया है।

  • संविधान संशोधन: महासमिति से जुड़ी समितियों की संख्या लगभग 100 तक पहुँचने के कारण अब महासमिति के मूल संविधान में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है, ताकि प्रशासनिक कार्यों में सुगमता बनी रहे।

  • नई समिति: बैठक में विनीत खंड-2 की नवगठित समिति को औपचारिक अनुमोदन प्रदान किया गया।

क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा: पैच वर्क की शिकायत

कार्यकारिणी सदस्यों ने विकास खंड में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे सड़क सुधार कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया। सदस्यों ने शिकायत की कि नगर निगम द्वारा मानक के विपरीत पैच वर्क कराया जा रहा है, जिससे भविष्य में समस्याएं बढ़ सकती हैं। महासमिति ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का निर्णय लिया है।

नैतिक कार्यशैली और मार्गदर्शन

कार्यकारी महासचिव कर्नल ए.एन. पांडे ने महासमिति के वार्षिक उत्सव की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान करते हुए पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उत्तेजना, वित्तेछना (धन की इच्छा) एवं कामेक्ष्णा जैसे विकारों से दूर रहकर जनहित के कार्यों में योगदान दें।

दिवंगत उपाध्यक्ष को श्रद्धांजलि

बैठक के अंत में महासमिति के दिवंगत उपाध्यक्ष अशोक कुमार अरोरा जी को याद किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

बैठक में महासमिति के अध्यक्ष डॉ. बी.एन. सिंह, कार्यकारी महासचिव कर्नल ए.एन. पांडे, सचिव सी.जी. नायर व संजय निगम, संगठन मंत्री अरुण कुमार गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव आर.डी. मौर्य, कोषाध्यक्ष पी.आर. पांडे, महिला प्रभारी नीलम सिंह और अमित कुमार मिश्र सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags