देवी भजनों से गूंजा गोमतीनगर, भजन संध्या में भक्तिरस में डूबीं महिलाएं

रेखा शर्मा के आवास पर आयोजित हुआ भजन-कीर्तन, ‘जय जय महिषासुर मर्दिनी’ सहित देवी भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण

 
zfx

लखनऊ। गोमतीनगर के विवेक खंड-3 स्थित आवास पर मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा की पत्नी रेखा शर्मा की ओर से आयोजित भजन संध्या में महिलाएं देवी भजनों की भक्तिधारा में सराबोर हो गईं। “जय जय महिषासुर मर्दिनी, जय जय हे...” सहित विभिन्न देवी भजनों की प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

भजन संध्या का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद कीर्ति अशोक ने “गौरा तेरा नाम देवों में सबसे प्यारा है...” भजन प्रस्तुत किया। डॉ. ज्ञानमती वर्मा ने “दरबार में माता वैष्णो के, दुख दर्द मिटाए जाते हैं...” और आशा सिंह ने “तेरा रूप बड़ा विकराल, डर लागे...” जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।

वहीं, “बोल के चलो, शेरावाली का जयकारा बोल के चलो...” जैसे भजनों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक माता रानी का गुणगान किया। भजनों की प्रस्तुतियों के दौरान श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना रहा।

वर्षों से नवरात्र में आयोजित हो रहा भजन-कीर्तन

रेखा शर्मा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि के अवसर पर उनके आवास पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। इसमें महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं और सामूहिक रूप से देवी की आराधना करती हैं।उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को भक्ति, आपसी मेल-जोल और आध्यात्मिक जुड़ाव का अवसर प्रदान करते हैं।

महिलाओं ने की सहभागिता

भजन संध्या में रेखा शर्मा, गीता शर्मा, अनन्या शर्मा, उमा भटनागर, प्रभा उपाध्याय, शशिभा सक्सेना, आशा सिंह, डॉ. ज्ञानमती वर्मा, कीर्ति अशोक, नीना श्रीवास्तव, अंशू गुप्ता, शैली अवस्थी, मेघा मुद्गल, नीलम शर्मा, नीतू, सीमा सिन्हा, कुसुम वर्मा, अर्चना तिवारी, रेनू तिवारी, सुमन लता सिंह, माला शर्मा, उर्मिला गुप्ता, सुदामा देवी, रेखा पाण्डेय, कल्पना और जया श्रीवास्तव सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं। भोपाल से आईं मोनिका घोष ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। देवी भजनों और सामूहिक आराधना के बीच संपन्न हुई भजन संध्या ने श्रद्धा, भक्ति और महिला सहभागिता की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

Tags