Powered by myUpchar

ईद पर गोमतीनगर के वार्डेन सक्रिय र

Gomti Nagar wardens remain active on Eid
 
Gomti Nagar wardens remain active on Eid
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)।ईद के अवसर पर गोमतीनगर मे ईदगाह उजारियाव विजय खंड  एवं विभिन्न मस्जिदों पर आयोजित ईद की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सिविल डिफेंस गोमतीनगर के सैकड़ों स्वयंसेवकों सहयोग मे तत्पर रहे जिसकी वजह से ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न हुए l


 गोमतीनगर सिविल डिफेंस के वरिष्ठ वार्डन नफीस अहमद ने बताया कि चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा के आदेशानुसार एवम वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक मनोज वर्मा के दिशा निर्देशन में गोमतीनगर प्रखंड सिविल डिफेंस के स्वयमसेवको ने ईदगाह एवम मस्जिद, पर सक्रिय रहकर यातायात व्यवस्था संभालने के साथ साथ पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग किया। 


डीसीपी पूर्वी,एडीसीपी पूर्वी एवं एसीपी गोमती नगर ने सक्रिय वार्डनों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक प्रशासन और जनता के बीच 'सेतु' का कार्य करते है, जिसकी वजह से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का कार्य आधा रह जाता है। हर त्यौहार में सिविल डिफेंस के स्वयंसेवको का भरपूर सहयोग मिलता है।

 इस अवसर पर सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक नफीस अहमद, अखिलेश वर्मा, वारिस अली, आशीष कुमार, आरिफ अली, राम सरन,अनुज सैनी,मोहम्मद तौफीक, रितेश शर्मा,पीके शर्मा, रविंद्र उपाध्याय, मोहम्मद अलीम,सज्जाद अली, महबूबुर रहमान,अरमान अहमद, सुरेश पाल,फैज शब्बीर,के के त्रिपाठी, अशोक गुप्ता, विनोद कुमार राय, मोहम्मद शफीक,युसूफ अली, रंजीत यादव,मनोज यादव, सूरज यादव, अंकित यादव, रूपेश कुमार, विक्की तिवारी, बलराम शुक्ला, श्याम बिहारी शुक्ला, अवनीश शर्मा, परग गुप्ता, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद काशिब,सहित सैकड़ों वार्डन सहयोग में तत्पर रहे l

Tags