गुड हेल्थ केयर सोसाइटी ने काकोरी में लगाया भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
आईएएस धीरेन्द्र सिंह सचान ने किया शिविर का शुभारंभ, 1500 से अधिक लोगों की हुई जांच, दी गई निःशुल्क दवाएँ
Tue, 11 Nov 2025
लखनऊ, 11 नवम्बर 2025
राजधानी लखनऊ की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था गुड हेल्थ केयर सोसाइटी द्वारा काकोरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरगद तला में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में एरा हॉस्पिटल, टी.एस. मिश्रा हॉस्पिटल, अपोलो मैक्स केयर हॉस्पिटल चैरिटेबल ट्रस्ट, काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा डॉ. हैनीमैन चैरिटेबल ट्रस्ट (अध्यक्ष डॉ. आदर्श त्रिपाठी) का सहयोग रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईएएस धीरेन्द्र सिंह सचान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अब्दुल वहीद, परवेज़ अख्तर, वफ़ा अब्बास, और सैय्यद गुलाम हुसैन बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध एंकर आसिम काकोरवी ने किया।
इस स्वास्थ्य शिविर में 1500 से अधिक मरीजों की जांच की गई, जिनमें ईसीजी, ब्लड टेस्ट, थायरॉइड, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, नेत्र परीक्षण, दंत चिकित्सा, योग, नेचुरोपैथी और होम्योपैथिक उपचार जैसी सेवाएँ निःशुल्क प्रदान की गईं। रोगियों को सभी आवश्यक दवाएँ भी बिना शुल्क के दी गईं।
संस्था की अध्यक्ष डॉ. निदा फातिमा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. आरिफ खान, फैज़ुल सिद्दीकी, डॉ. शाइका, रिज़वान खान, और डॉ. शारिक सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉक्टरों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
सभी अतिथियों और नागरिकों ने डॉ. निदा फातिमा और उनकी टीम के अथक प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. निदा फातिमा ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं और उपस्थित नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि गुड हेल्थ केयर सोसाइटी का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे।
