70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बालिका वर्ग का समापन, गोरखपुर मंडल बना विजेता
संयुक्त अंकों में गोरखपुर मंडल अव्वल
बालिका वर्ग के अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में संयुक्त अंकों के आधार पर गोरखपुर मंडल ने 39 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वाराणसी मंडल 28 अंकों के साथ उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न भार वर्गों में पदक जीतने वाली खिलाड़ियों के साथ विजेता और उपविजेता मंडलों को भी सम्मानित किया गया।
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मंडल डॉ. दिनेश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए तथा विजेता और उपविजेता मंडलों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रतियोगिता से जुड़े अधिकारी, शिक्षक, प्रशिक्षक और आयोजन व्यवस्था में लगे शिक्षक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के कार्यक्रमों एवं पदक वितरण समारोह का संचालन डॉ. ज्योत्सना सिंह, सहायक अध्यापिका, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गोमती नगर, लखनऊ द्वारा किया जा रहा है।
अब बालक वर्ग के मुकाबलों की तैयारी
प्रतियोगिता के अगले चरण के लिए प्रदेश के सभी मंडलों की बालक टीमें लखनऊ पहुंच चुकी हैं। 24 सितंबर को खिलाड़ियों के पंजीकरण और अभिलेखीय औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसके बाद 25 सितंबर से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग की विभिन्न भार श्रेणियों में मुकाबले शुरू होंगे।
आवासीय व्यवस्था की निगरानी
बाहर से आए खिलाड़ियों और टीमों की सुविधा के लिए आवासीय व्यवस्था की गई है। इसके लिए श्री राम सुजान मिश्रा, सह निरीक्षक, आंग्ल भारतीय विद्यालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा पूनम शाही, प्रधानाचार्या, वीरांगना ऊदा देवी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, माल, लखनऊ को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
अचलेश सिंह, सरिता यादव, रिचा सिंह और अनिल कुमार शर्मा सह-नोडल अधिकारी के रूप में आवासीय व्यवस्था का अनुश्रवण कर रहे हैं।
खिलाड़ियों के लिए चिकित्सा और एंबुलेंस की व्यवस्था
प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा एवं आकस्मिक सेवाएं लगातार उपलब्ध हैं। इस व्यवस्था की निगरानी राजकीय इंटर कॉलेज हुसैनाबाद के प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह तथा डॉ. महेन्द्र कुमार तिवारी, सहायक अध्यापक, राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज द्वारा की जा रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की चिकित्सकीय टीम सुबह से अंतिम मुकाबले तक प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद रहती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस भी उपलब्ध रखी गई है, ताकि चोट या किसी अन्य आकस्मिक स्थिति में खिलाड़ियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके।
आज के प्रमुख परिणाम
अंडर-19 बालिका वर्ग
45 किग्रा: स्वर्ण—साधना (वाराणसी), रजत—शिल्पा (प्रयागराज), कांस्य—मुस्कान (मेरठ), मोहिनी (आगरा)।
48 किग्रा: स्वर्ण—अन्नू (कानपुर), रजत—दिव्या वर्मा (देवीपाटन), कांस्य—आंचल (गोरखपुर), सपना सैनी (लखनऊ)।
51 किग्रा: स्वर्ण—दिव्यांशी (मुरादाबाद), रजत—खुशी शर्मा (वाराणसी), कांस्य—ज्योति कुमारी (मेरठ), संजना सिंह (गोरखपुर)।
54 किग्रा: स्वर्ण—लक्ष्मी यादव (गोरखपुर), रजत—प्रिया (मेरठ), कांस्य—अंशिका (सहारनपुर), तपस्या देवी (लखनऊ)।
57 किग्रा: स्वर्ण—सोमन चाहर (आगरा), रजत—वैष्णवी (गोरखपुर), कांस्य—प्रियंका (प्रयागराज)।
60 किग्रा: स्वर्ण—अमूल्या केसरवानी (कानपुर)।
64 किग्रा: स्वर्ण—गुनगुन (मेरठ), रजत—अंशिका (सहारनपुर)।
69 किग्रा: स्वर्ण—नैना (सहारनपुर)।
75 किग्रा: स्वर्ण—देविका (आगरा), रजत—अर्शी (सहारनपुर)।
अंडर-17 बालिका वर्ग
42 किग्रा: स्वर्ण—दीपिका (आगरा), रजत—शिखा गुप्ता (गोरखपुर), कांस्य—जीविका (सहारनपुर), दिया (मेरठ)।
44 किग्रा: स्वर्ण—नीशू (गोरखपुर), रजत—नीतू (प्रयागराज), कांस्य—नट्रालिया (अयोध्या), आशू यादव (वाराणसी)।
46 किग्रा: स्वर्ण—तेजस्वी (गोरखपुर), रजत—अंजली (कानपुर), कांस्य—शिवानी (कस्तूरबा गांधी), रामा यादव (प्रयागराज)।
48 किग्रा: स्वर्ण—चांदनी मौर्या (वाराणसी), रजत—इशिका (मेरठ), कांस्य—शालू पाल (कस्तूरबा गांधी), सारा फातिमा (लखनऊ)।
50 किग्रा: स्वर्ण—इंदविरा (लखनऊ), रजत—तन्नू कपासिया (मेरठ), कांस्य—शानू शर्मा (गोरखपुर), रिया शुक्ला (अयोध्या)।
52 किग्रा: स्वर्ण—कुसुम यादव (वाराणसी), रजत—रोशनी रैनियार (गोरखपुर), कांस्य—नेहा कुमारी (मेरठ), प्रियांशी (कस्तूरबा गांधी)।
54 किग्रा: स्वर्ण—ममता (गोरखपुर), रजत—अनोखी (कस्तूरबा गांधी), कांस्य—अंशू यादव (वाराणसी), दीपांशी (सहारनपुर)।
57 किग्रा: स्वर्ण—प्रियांशी (मेरठ), रजत—तमन्ना (आगरा), कांस्य—प्रज्ञा (कस्तूरबा गांधी), नंदिनी यादव (गोरखपुर)।
60 किग्रा: स्वर्ण—जाग्रति (वाराणसी), रजत—प्रिया द्विवेदी (गोरखपुर), कांस्य—पारुल (सहारनपुर), रिया चौधरी (मेरठ)।
63 किग्रा: स्वर्ण—कृति चौबे (गोरखपुर), रजत—हिमांशी (सहारनपुर), कांस्य—सीमा (प्रयागराज)।
66 किग्रा: स्वर्ण—पलक तिवारी (अयोध्या), रजत—वैष्णवी भटनागर (सहारनपुर)।
70 किग्रा: स्वर्ण—समीक्षा (सहारनपुर)।
75 किग्रा: स्वर्ण—ग्रेसी (मेरठ), रजत—खुशी पाण्डेय (लखनऊ)।
बालिका वर्ग की सभी स्पर्धाएं पूरी होने के साथ प्रतियोगिता अब बालक वर्ग के चरण में प्रवेश कर गई है। 25 सितंबर से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले शुरू होंगे।
