गोरखपुर–पीलीभीत एक्सप्रेस अब इज्जतनगर (बरेली) तक , तराई क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात
तराई क्षेत्र को नई रेल सुविधा का लाभ
इस विस्तार से न केवल आम यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि तराई क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति भी मिलेगी।
नई कनेक्टिविटी से—
-
कृषि व वन उत्पादों की आवाजाही आसान होगी
-
छात्रों, किसानों और स्थानीय यात्रियों को राहत मिलेगी
-
पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा
-
नए व्यापार और रोजगार अवसर पैदा होंगे
स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही इस मांग को पूरा करना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।
2014 के बाद यूपी में अभूतपूर्व रेल विकास – अश्विनी वैष्णव
कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय रेल मंत्री ने बताया कि बीते 11 वर्षों में उत्तर प्रदेश में रेलवे ने ऐतिहासिक प्रगति की है। उनके अनुसार—
-
5,272 किमी नई रेल पटरियाँ बिछाई गईं — यह दूरी स्विट्ज़रलैंड के पूरे रेल नेटवर्क से अधिक है।
-
राज्य में 100% रेल मार्ग विद्युतीकरण पूरा हो चुका है।
-
1,660 फ्लाईओवर व अंडरब्रिज बनाए गए हैं।
-
यात्रियों की सुविधा के लिए 154 लिफ्ट, 156 एस्केलेटर, और 771 स्टेशनों पर Wi-Fi उपलब्ध कराया गया है।
-
वर्तमान में 34 वंदे भारत और 26 अमृत भारत एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश में संचालित हो रही हैं।
-
48 लंबित परियोजनाएँ पूरी की गई हैं, जिसमें लखनऊ–पीलीभीत, पीलीभीत–शाहजहांपुर और बरेली–टनकपुर गेज कन्वर्ज़न शामिल हैं।
रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे बजट में भी भारी बढ़ोतरी हुई है 2014 से पहले जहाँ यूपी को केवल ₹1,109 करोड़ मिलते थे, वहीं आज यह बढ़कर ₹19,858 करोड़ हो गया है, जो 18 गुना वृद्धि है।
157 स्टेशनों का कायाकल्प – अमृत भारत स्टेशन योजना
राज्य के 157 प्रमुख रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास तेजी से किया जा रहा है। इनमें पश्चिमी और उत्तरी उत्तर प्रदेश के 48 स्टेशन भी शामिल हैं—मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बुलंदशहर, गढ़मुक्तेश्वर, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मोदीनगर, बिजनौर, धामपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद, पीलीभीत, बरेली आदि।इनमें से 10 स्टेशनों का उद्घाटन स्वयं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा चुका है।
जितिन प्रसाद ने जताया आभार
केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि गोरखपुर–पीलीभीत एक्सप्रेस का विस्तार पीलीभीत सहित पूरे तराई क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे छात्रों, किसानों और पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, और विधायक बाबूराम (पूरनपुर) सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। गोरखपुर–पीलीभीत एक्सप्रेस को इज्जतनगर तक बढ़ाकर भारतीय रेल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह बेहतर कनेक्टिविटी, सुविधाजनक यात्रा विकल्प और तराई क्षेत्र के सतत विकास के लिए संकल्पित है।
