राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर में यू.पी. एजुकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर एसोसिएशन का मंडलीय अधिवेशन संपन्न

Divisional Conference of the UP Education Ministerial Officers' Association Concludes at Government Inter College, Sitapur
 
ED

सीतापुर, 3 सितंबर 2026। राजकीय इंटर कॉलेज, सीतापुर के सभागार में गुरुवार को यू.पी. एजुकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ मंडल का द्विवार्षिक मंडलीय अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन के दौरान संगठन की नई मंडलीय कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।

निर्वाचन में यदुवेंद्र प्रताप सिंह को मंडली अध्यक्ष, अवधेश कुमार यादव को मंडली मंत्री, अखिलेश कुमार वर्मा को मंडली वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आदर्श सिंह को मंडली कोषाध्यक्ष तथा राज नारायण पांडे को मंडली ऑडिटर पद पर निर्विरोध चुना गया।

डॉ. दिनेश कुमार ने निभाई निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी

अधिवेशन में निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मंडल, डॉ. दिनेश कुमार ने निभाई। उनकी देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई और सभी पदों पर निर्विरोध चयन की घोषणा की गई।

अधिवेशन के आयोजन का संचालन अश्वनी कुमार वर्मा ने किया, जबकि कार्यक्रम के संयोजन की जिम्मेदारी संजय पाल ने संभाली।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन के बाद उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करने की अपेक्षा जताई।

Tags