Powered by myUpchar

विकास महोत्सव में पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Governor Anandiben Patel reached Vikas Mahotsav
 
Governor Anandiben Patel reached Vikas Mahotsav

बलरामपुर। बुधवार को जिले उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची। जिनका स्वागत राज्यमंत्री राकेश सचान ने किया।  बलरामपुर में प्रदेश सरकार के ‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति‘‘ के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पहुंचकर कार्यक्रम को संबोधित किया।

Governor Anandiben Patel reached Vikas Mahotsav
इस अवसर पर छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किया। दहेज प्रथा,बाल विवाह जैसे कुरीतियों पर नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील,  डीएम पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, जिला अध्यक्ष भाजपा रवि मिश्रा, चेयरमैन नगर पालिका बलरामपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

राज्यपाल ने स्टालों का किया निरीक्षण


राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा विभिन्न विभागों की लगाई गई स्टॉल प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया। जहां उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत जनता तक पहुंचे।

Governor Anandiben Patel reached Vikas Mahotsav


चेक का किया वितरण

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कार्यक्रम में आंगनबाड़ी संसाधन किट, भूमि पट्टा, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को चेक का वितरण किया। राज्यपाल द्वारा आयुष्मान कर्ड एवं टीवी मरीजों को सर्किट का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम , खादी ग्रामोद्योग कैबिनेट मंत्री राकेश सचान भी मौजूद रहे। 

Governor Anandiben Patel reached Vikas Mahotsav

स्वास्थ के प्रति रहे जागरूक


राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों सहित सभी लोगों से अपने स्तर से शिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति सभी को जागरूक करने को कहा। उन्होंने बाल विवाह ,दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों पर भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समाज में फैली ऐसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए सभी को संकल्प लेना चाहिए।

Governor Anandiben Patel reached Vikas Mahotsav

Tags