लखनऊ में डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल का शुभारंभ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया उद्घाटन
– उद्घाटन अवसर पर 31 दिसंबर 2025 तक मुफ्त परामर्श व विशेष छूट
लखनऊ, 26 नवंबर 2025: भारत के प्रमुख और विश्वसनीय नेत्र चिकित्सा नेटवर्क डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल ने आज गोमती नगर, लखनऊ में अपने नए, पूरी तरह आधुनिक और अत्याधुनिक नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया। TC–16, ट्रिनिटी स्क्वायर, विजयपुर कॉलोनी, विभूति खंड, गोमती नगर स्थित इस ग्रीनफील्ड सुविधा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में अस्पताल के मुख्य व्यवसाय अधिकारी डॉ. अशर अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
उद्घाटन के अवसर पर अस्पताल ने 31 दिसंबर 2025 तक सभी लोगों के लिए मुफ़्त नेत्र परामर्श के साथ जाँच, चश्में और सर्जरी पर विशेष छूट देने की घोषणा की है। निःशुल्क नेत्र परीक्षण के लिए मरीज 9594904342 पर संपर्क कर सकते हैं।
एक ही छत के नीचे संपूर्ण नेत्र उपचार सुविधाएँ
6500 वर्ग फुट में विकसित यह केंद्र लखनऊ में उन्नत नेत्र देखभाल की दिशा में एक बड़ा कदम है। यहां निम्नलिखित विशिष्ट सेवाएँ उपलब्ध होंगी—
-
लेज़र और रोबोटिक मोतियाबिंद सर्जरी
-
लैसिक एवं रिफ्रैक्टिव सर्जरी
-
रेटिना एवं विट्रियस उपचार
-
कॉर्निया एवं केराटोकोनस प्रबंधन
-
ग्लूकोमा उपचार
-
ऑकुलोप्लास्टी
-
पीडियाट्रिक ऑप्थल्मोलॉजी
अस्पताल को क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूती मिलेगी।
अनुभवी विशेषज्ञों की टीम देगी उच्च गुणवत्ता वाला उपचार
लखनऊ केंद्र का नेतृत्व अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों की टीम कर रही है—
-
डॉ. सौरभ तिवारी – मोतियाबिंद, ग्लूकोमा व रिफ्रैक्टिव सर्जरी विशेषज्ञ
-
डॉ. नमिता अग्रवाल – कॉर्निया एवं एंटीरियर सेगमेंट विशेषज्ञ
-
डॉ. प्रभव पुरी (पूर्व AIIMS दिल्ली) – रेटिना, विट्रियो-रेटिना व यूविया विशेषज्ञ
इनकी संयुक्त विशेषज्ञता अस्पताल को बहु-विषयक, उन्नत और व्यापक नेत्र देखभाल प्रदान करने में सक्षम बनाती है।
राज्यपाल ने कहा—"ज्ञान, सेवा और ईमानदारी ही मजबूत समाज की नींव"
उद्घाटन समारोह में महामहिम श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा यह देखकर प्रसन्नता होती है कि देश का एक प्रतिष्ठित संस्थान उत्तर प्रदेश में इतनी उच्च गुणवत्ता वाली सुविधा स्थापित कर रहा है। उन्नत तकनीक, चिकित्सीय दक्षता और मरीजों के प्रति समर्पण—ये सब मिलकर प्रदेश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे।” उन्होंने आगे कहा स्वास्थ्य सेवा का सशक्त ढांचा किसी भी राज्य के विकास का आधार है। ऐसे प्रयास नए उत्तर प्रदेश की आकांक्षाओं को मजबूती देते हैं।
“यूपी में हमारी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव”—डॉ. अशर अग्रवाल
मुख्य व्यवसाय अधिकारी डॉ. अशर अग्रवाल ने कहा हमारा लक्ष्य है कि लखनऊ ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में हम विश्वस्तरीय नेत्र सेवाएं सुलभ कराएं। यह केंद्र हमारी दीर्घकालिक विस्तार योजना का अहम हिस्सा है। हम प्रदेश में अपनी उपस्थिति और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल—एक नजर में
-
स्थापना वर्ष: 1957
-
60+ वर्षों की विरासत
-
भारत सहित 11 देशों में 250+ सेंटर
-
800+ अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ
-
अब तक 1.5 करोड़ से अधिक मरीजों का उपचार
-
उन्नत सर्जिकल तकनीकों और वैश्विक मानकों के लिए प्रसिद्ध
नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्टता और भरोसे की मिसाल के रूप में, डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल लगातार नई ऊँचाइयाँ स्थापित कर रहा है।

