Goyal Institute Civil Engineering Orientation 2026: गोयल संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग के नवप्रवेशित छात्रों का भव्य स्वागत, जानें कार्यक्रम की मुख्य बातें

Goyal Institute Civil Engineering Orientation 2026: Grand welcome for newly admitted Civil Engineering students at Goyal Institute; here are the highlights of the event.
 
Goyal Institute Civil Engineering Orientation 2026: गोयल संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग के नवप्रवेशित छात्रों का भव्य स्वागत, जानें कार्यक्रम की मुख्य बातें

खनऊ। गोयल प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान के सिविल अभियांत्रिकी विभाग द्वारा विभागीय तकनीकी क्लब 'नींव (NEEV)' के सहयोग से बी.टेक. सिविल इंजीनियरिंग के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को संस्थान की शैक्षणिक संस्कृति, विभागीय गतिविधियों और सिविल इंजीनियरिंग के विभिन्न करियर अवसरों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के चेयरमैन इंजी. महेश गोयल, निदेशक डॉ. ऋषि अस्थाना तथा सिविल अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष श्री राज कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशित विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

ओरिएंटेशन के दौरान छात्रों को संस्थान की शैक्षणिक परंपराओं, अनुशासन, तकनीकी क्लबों, नवाचार, अनुसंधान, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट और रोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें विभाग की विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से भी परिचित कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या विकास प्राधिकरण के आवास एवं नगर नियोजन विभाग के सहायक अभियंता इंजी. संजीव यादव रहे। उन्होंने अपने संबोधन में UPPSC AE, SSC JE, GATE और RRB JE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, अनुशासित अध्ययन करने और समय का प्रभावी उपयोग करने की प्रेरणा दी।इंजी. संजीव यादव ने कहा कि सिविल इंजीनियर राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होते हैं और यदि विद्यार्थी निरंतर मेहनत, लगन और सही दिशा में प्रयास करें तो वे अपने करियर में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर संवाद कर अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए।समापन अवसर पर सिविल अभियांत्रिकी विभाग ने संस्थान के प्रबंधन, चेयरमैन इंजी. महेश गोयल, निदेशक डॉ. ऋषि अस्थाना, विभागाध्यक्ष श्री राज कुमार गुप्ता, सभी संकाय सदस्यों, आयोजन समिति, 'नींव (NEEV)' क्लब तथा कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही नवप्रवेशित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Tags