श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में बड़े मंगल पर भव्य आरती व भंडारा आयोजित

A grand Aarti and Bhandara were organized at the Shri Kotwaleshwar Mahadev Temple on 'Bada Mangal'.
 
ppp
लखनऊ। मंगलवार को चौक कोतवाली स्थित श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी और पूरे वातावरण में भक्ति एवं श्रद्धा का माहौल बना रहा।

मंदिर के महंत विशाल गौड़ ने हनुमान जी की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराकर तिल के तेल में सिंदूर लेपन एवं चांदी के वर्क से विशेष श्रृंगार किया। इसके बाद श्री हनुमान जी को नए वस्त्र धारण कराए गए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भव्य आरती संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान को लड्डू-बूंदी और फलों का भोग अर्पित किया गया।

opio

मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। महंत विशाल गौड़ के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। मंदिर प्रशासन की ओर से भक्तों की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध भी किए गए थे।

इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के सदस्य, स्थानीय श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शाम के समय आयोजित भव्य आरती और संगीतमय कीर्तन में भी भारी संख्या में भक्तों ने सहभागिता की और धर्म लाभ प्राप्त किया।महंत विशाल गौड़ ने कहा कि हनुमान जी शिव के अवतार और भगवान श्रीराम के परम भक्त हैं। बड़े मंगल का पर्व सेवा, भक्ति और मानव कल्याण का संदेश देता है तथा ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था और एकता को मजबूत करते हैं।

Tags