स्मार्ट टॉडलर्स प्ले वे स्कूल, आलमबाग में भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन
मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में रहे उपस्थित
ब्यूरो चीफ: आर. एल. पाण्डेय लखनऊ। स्मार्ट टॉडलर्स प्ले वे स्कूल में भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल डॉ. दिनेश कुमार उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय की सेंटर हेड अपर्णा शुक्ला द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं स्वागत उद्बोधन के माध्यम से किया गया। वार्षिकोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

अपने संबोधन में डॉ. दिनेश कुमार ने बचपन की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि ऐसे अमूल्य क्षण जीवनभर यादगार रहते हैं। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास में माता-पिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने का आग्रह किया, ताकि वे रचनात्मक गतिविधियों और खेल-कूद के माध्यम से बेहतर विकास कर सकें।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिशिर दत्त द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्मार्ट किडीज प्ले स्कूल की सेंटर हेड चंद्रलेखा शुक्ला, प्रधानाचार्य संगीता शुक्ला तथा स्मार्ट टॉडलर के संरक्षक वेद प्रकाश तिवारी सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। Mकार्यक्रम के अंत में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
