श्री नमो नारायण जनता मंदिर हजरतगंज में भव्य भंडारे का आयोजन

A grand feast was organised at Shri Namo Narayan Janta Mandir, Hazratganj.
 
A grand feast was organised at Shri Namo Narayan Janta Mandir, Hazratganj.
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)। हजरतगंज स्थित श्री नमो नारायण जनता मंदिर में मंगलवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्री 1008 बाबा विभूति गिरी महाराज की समाधि पर आचार्यों एवं भक्तों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई।
मंदिर परिसर को आकर्षक फूल-मालाओं से सजाया गया था। भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में युवा सेवा समिति के वालंटियर पूरी निष्ठा और सेवा भावना के साथ आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे।
Vvhh
कार्यक्रम में संत प्रसाद पांडे, संतोष कुमार पांडे, राजकुमार मिश्रा, विजय मिश्रा, विजय प्रकाश पांडे, राम कुबेर पांडे, पंडित हरि शरण दुबे, युवा सेवा समिति के अध्यक्ष गंगा अमर नानी, चिरंजी लाल, श्याम सुंदर, रंजीत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं भक्त उपस्थित रहे।

Tags