श्री शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में 2026 का भव्य कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सम्पन्न

Grand Campus Placement Drive of 2026 concludes in Shri Sharda Group of Institutions
 
श्री शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में 2026 का भव्य कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सम्पन्न

लखनऊ | फ़रवरी 2026   श्री शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में शुक्रवार और शनिवार को दो दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना रहा।

इस अवसर पर बैंकिंग, बीमा, रिटेल, आईटी एवं फिनटेक सेक्टर की कई प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया। ड्राइव में शामिल प्रमुख कंपनियों में बंधन बैंक, बजाज लाइफ इंश्योरेंस, लुलु मॉल, HDFC लाइफ, स्पाइडरवेला टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनियाँ शामिल रहीं।

कुल लगभग 500 विद्यार्थियों ने इस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लिया, जिनमें से करीब 106 विद्यार्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों में किया गया। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार और पर्सनल इंटरव्यू शामिल रहे।

;]]

इस अवसर पर संस्थान की डायरेक्टर डॉ. ज्योति सिंह ने कहा—
“हमारा लक्ष्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगार योग्य बनाना है।”

ppo

वहीं संस्थान के डीन प्रो. विवेक मिश्रा ने कहा—“यह कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव हमारी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उद्योग के साथ मजबूत सहयोग का प्रमाण है।” संस्थान प्रबंधन ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्रों के करियर निर्माण हेतु निरंतर प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Tags