जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में भव्य कैरियर काउंसिलिंग मेले का आयोजन

Grand career counseling fair organized under the leadership of District School Inspector
 
जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में भव्य कैरियर काउंसिलिंग मेले का आयोजन

लखनऊ।
समग्र शिक्षा (माध्यमिक) जिला परियोजना कार्यालय, लखनऊ द्वारा शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, छोटी जुबिली में एक भव्य कैरियर काउंसिलिंग मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य छात्राओं को उनके भविष्य के लिए सही कैरियर विकल्प चुनने में मार्गदर्शन प्रदान करना था।

इस अवसर पर खेल, विज्ञान, कला, वाणिज्य, इंजीनियरिंग, कौशल विकास, चिकित्सा तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने छात्राओं को उपयोगी जानकारी दी। मेले में सैकड़ों छात्राओं ने भाग लेकर अपने भविष्य को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

fxgd

कैरियर काउंसिलिंग मेले का उद्घाटन रेखा दिवाकर, उप-निदेशक माध्यमिक शिक्षा, लखनऊ मंडल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य तय करने में सहायक होते हैं।

fdyhrft

इस मेले का आयोजन राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ के मार्गदर्शन में तथा जिला समन्वयक संतोष कुमार मिश्र की देखरेख में संपन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किया गया।

ftyuty

अपने संबोधन में डीआईओएस राकेश कुमार ने कहा कि ऐसे कैरियर काउंसिलिंग मेलों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है और उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य की राह चुनने में स्पष्ट दिशा मिलती है।

fghf

कार्यक्रम का सफल संचालन शाजिया बानो एवं कृष्ण कुमार शुक्ला ने किया। इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक मनीषा द्विवेदी, डॉ. अंकिता सिंह, मनीष तिवारी, प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. अनिता सिंह, पूनम शाही सहित अनेक प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Tags