गोमती नगर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

Holi Milan celebration organised in Gomti Nagar
 
Holi Milan celebration organised in Gomti Nagar
लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में जन सहभागिता और सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला, जब गोमती नगर जन कल्याण महा समिति एवं विराम खंड-2 जन कल्याण समिति द्वारा संयुक्त रूप से होली मिलन एवं आम सभा का आयोजन विराम खंड-2 स्थित अटल क्रीड़ा स्थल (मिनी स्टेडियम) में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक कार्य मंत्री माननीय जयवीर सिंह रहे, जबकि क्षेत्रीय विधायक गोपी श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सांस्कृतिक विभाग के गायक आर.पी. चौहान एवं उनके दल द्वारा गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद होली के पारंपरिक गीतों ने वातावरण को रंगीन और उत्साहपूर्ण बना दिया।

मुख्य अतिथि का स्वागत महा समिति के अध्यक्ष डॉ. बी.एन. सिंह ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। वहीं विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव का स्वागत महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में मंत्री जयवीर सिंह ने होली को पारंपरिक और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का संदेश दिया। उन्होंने महा समिति के कार्यों की सराहना करते हुए गोमती नगर में व्यावसायिक प्लॉट उपलब्ध कराने का प्रस्ताव 15 अप्रैल तक प्रस्तुत करने का अनुरोध किया। साथ ही आश्वासन दिया कि चयनित भूखंड का पर्यटन एवं सांस्कृतिक दृष्टि से विकास का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।
कार्यक्रम के दौरान “नक्षत्र वाटिका” के जनक नांबियार जी को मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला ने समिति द्वारा किए जा रहे एवं प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने भी क्षेत्र के विकास में निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया।
सांस्कृतिक दल द्वारा राधा-कृष्ण की प्रस्तुति के साथ फूलों की होली खेली गई, जिसमें उपस्थित सभी नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला ने सर्वसम्मति से डिंपल दत्त को उनके सामाजिक योगदान के आधार पर रविंद्र पल्ली क्षेत्र का महिला प्रभारी नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
कार्यक्रम में महा समिति एवं विराम खंड-2 समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. बी.एन. सिंह, कर्नल ए.एन. पांडे, सी.जी. नायर, संजय निगम, अभिनव शुक्ला, आर.डी. मौर्य, ओ.पी. दीक्षित, बाबू सिंह सिसोदिया, प्रेमा चौहान, रितु निगम, प्रतिभा श्रीवास्तव, डॉ. शील शुक्ला, शशि निगम, मीनाक्षी कलहंस, डॉ. सुषमा तिवारी, प्रतिभा शाही, नीलम निगम सहित सभी खंडों के पदाधिकारी शामिल रहे।

Tags