एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, विराज खंड में जूनियर स्पोर्ट्स डे ‘Pec Pioneers’ का भव्य आयोजन
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाने के साथ हुई, जिसने पूरे परिसर को उत्सव के रंगों से भर दिया। इसके बाद छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने आकर्षक पी.टी. ड्रिल्स, थीम-आधारित खेल प्रस्तुतियाँ और जीवंत परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
नर्सरी से कक्षा तीन तक के बच्चों ने शटल रेस, रोल द बॉल, ड्रैग द बॉल रेस, कॉक रेस, लेमन रेस, हूला हूप रेस जैसी रोमांचक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अभिभावकों के लिए आयोजित टग ऑफ वॉर और बॉल रिले प्रतियोगिताएँ विशेष आकर्षण रहीं। बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों का उत्साही सहभाग कार्यक्रम की खूबसूरती को और बढ़ा गया। खेल मैदान में गूंजती तालियों, उत्साह और हँसी से पूरे समारोह का माहौल आनंदमय बन गया।
प्रधानाचार्या श्रीमती रचना मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को सफल आयोजन हेतु बधाई दी। उन्होंने विद्यालय की संस्थापिका डॉ. (श्रीमती) अमिता चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा सदैव विद्यालय परिवार के लिए मार्गदर्शक रही है।उन्होंने बच्चों को संदेश दिया कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम वर्क और आत्मविश्वास विकसित करने का सर्वोत्तम माध्यम हैं।कार्यक्रम का समापन विद्यालय गीत और राष्ट्रगान के साथ किया गया।
