श्री शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में “क्षितिज 2025” का भव्य आयोजन

The grand event "Kshitij 2025" was organized at Shri Sharda Group of Institutions.
 
yhiu
लखनऊ।श्री शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लखनऊ में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव “क्षितिज 2025” का आयोजन हर्षोल्लास, अनुशासन और गरिमामयी वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

i90980

कार्यक्रम में माननीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री गिरिश चंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में तथा माननीय विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) श्री विनीत नारायण पांडेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियाँ न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना को भी मजबूत करती हैं।महोत्सव के दौरान विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 i0i90ji9

प्रतियोगिताओं के विजेता इस प्रकार रहे:

  • वॉलीबॉल – जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज

  • कबड्डी (गर्ल्स) – वाई.डी.वी.पी.

  • खो-खो – आर.पी.टी. इंटर कॉलेज

  • सोलो डांस – कशिश (माँ श्री विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज)

  • विचार प्रतियोगिता – ऋचा सिंह (सेंट गैब्रियल इंटर कॉलेज)

  • पोस्टर मेकिंग – अर्चना चौधरी

  • वॉल पेंटिंग – एन.के.एम. इंटर कॉलेज

  • फूड विदाउट फायर – संकट मोचन इंटर कॉलेज

  • 100 मीटर दौड़ – प्रियांशु (मुख्तेश्वर इंटर कॉलेज)

  • शतरंज – अर्पित (माँ काली इंटर कॉलेज)

  • कैरम – अमन जायसवाल (माँ काली इंटर कॉलेज)

  • टग ऑफ वॉर – माँ श्री विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज

 

कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। आयोजन की सफलता पर संस्थान के डीन प्रो. विवेक मिश्रा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संपर्क:
प्रो. विवेक मिश्रा (डीन)
मोबाइल: 8795111171

Tags