फीनिक्स पलासियो में कला, संगीत, शॉपिंग और देशभक्ति के संगम के साथ गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव

Phoenix Palacio hosted a grand Republic Day celebration, a confluence of art, music, shopping, and patriotism.
 
फीनिक्स पलासियो में कला, संगीत, शॉपिंग और देशभक्ति के संगम के साथ गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव
लखनऊ | 27 जनवरी, 2026:  लखनऊ के प्रमुख लाइफस्टाइल और रिटेल डेस्टिनेशन फीनिक्स पलासियो में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 23 से 26 जनवरी तक आयोजित चार दिवसीय रिपब्लिक डे वीकेंड सेलिब्रेशन का समापन देशभक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ हुआ। यह आयोजन कला, संगीत, रचनात्मक गतिविधियों और आकर्षक शॉपिंग ऑफर्स के माध्यम से सभी आयु वर्ग के आगंतुकों के लिए एक यादगार अनुभव बना।

रचनात्मक गतिविधियों से सजा रिपब्लिक डे उत्सव

आर्टिस्टो मैनिया के सहयोग से प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक रिपब्लिक डे थीम आधारित DIY गतिविधियों का आयोजन किया गया।इसमें 3डी रिपब्लिक डे मॉडल्स, रिपब्लिक डे प्लेटर्स, कैनवास टेक्सचर आर्ट, ज्वेलरी मेकिंग, कैरिकेचर सेशन और फेस पेंटिंग जैसी इंटरएक्टिव एक्टिविटीज़ शामिल रहीं, जिनमें बच्चों और परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

jko;

देशभक्ति संगीत ने बांधा समां

देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करते हुए प्रतिदिन शाम 5 बजे से 8 बजे तक रिपब्लिक परकशनिस्ट लाइव परफॉर्मेंस आयोजित की गई।इन प्रस्तुतियों में तबला, बांसुरी, सितार, मांडोलिन और वायलिन जैसे वाद्य यंत्रों के माध्यम से शास्त्रीय और आधुनिक संगीत का सुंदर संगम देखने को मिला, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शॉपिंग प्रेमियों के लिए खास ऑफर्स

शॉपिंग के शौकीनों के लिए फीनिक्स पलासियो में ग्रेट इलेक्ट्रॉनिक फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जो दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक चला।इस दौरान ₹1 लाख की शॉपिंग पर सुनिश्चित स्मार्टवॉच और ₹1.5 लाख की शॉपिंग पर सुनिश्चित एलेक्सा उपहार स्वरूप दिया गया (नियम व शर्तें लागू), जिससे मॉल में उत्साहपूर्ण खरीदारी देखने को मिली।

अशोक स्तंभ से प्रेरित देशभक्ति इंस्टॉलेशन बना आकर्षण का केंद्र

उत्सव का प्रमुख आकर्षण रिपब्लिक डे डेकोर इंस्टॉलेशन रहा, जो भारत के राजचिह्न अशोक स्तंभ (सिंह स्तंभ) से प्रेरित था।“सत्यमेव जयते” के अंकन के साथ यह इंस्टॉलेशन साहस, सतर्कता, नैतिक नेतृत्व और भारतीय संविधान की स्थायी शक्ति का प्रतीक बनकर उभरा, जिसने लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को सशक्त रूप से दर्शाया।

प्रबंधन की प्रतिक्रिया

इस अवसर पर श्री संजीव सरीन, रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ), फीनिक्स मिल्स ने कहा,फीनिक्स पलासियो में हम राष्ट्रीय पर्वों को केवल उत्सव नहीं, बल्कि साझा मूल्यों और सामूहिक अनुभव के रूप में देखते हैं। इस गणतंत्र दिवस पर कला, संस्कृति, संगीत और रिटेल के माध्यम से हमने एक ऐसा मंच तैयार किया, जिसने परिवारों और ग्राहकों को भारत के संवैधानिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य किया।” फीनिक्स पलासियो का यह गणतंत्र दिवस उत्सव शहरवासियों के लिए देशभक्ति, रचनात्मकता और मनोरंजन का एक सफल और प्रेरणादायक संगम साबित हुआ।

Tags