मॉन्टफोर्ट स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह ‘इनविक्टस’ का भव्य आयोजन

920 नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, रंगारंग प्रस्तुतियों और रोमांचक प्रतियोगिताओं ने बांधा समां

 
ftyf

लखनऊ, 20 नवंबर 2026। मॉन्टफोर्ट स्कूल में शुक्रवार को कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक खेलकूद समारोह ‘इनविक्टस – बियॉन्ड लिमिट्स’ (INVICTUS – BEYOND LIMITS) का भव्य आयोजन किया गया। उत्साह और उमंग से भरे इस खेल महोत्सव में विद्यालय के 920 नन्हे खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक दक्षता और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में डॉ. आनंदेश्वर पांडेय और अनिमेश सक्सेना, रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, अयोध्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

r

ध्वजारोहण और मार्च पास्ट से हुआ शुभारंभ

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आनंदेश्वर पांडेय के पारंपरिक स्वागत, ध्वजारोहण और खेल प्रतियोगिताओं के औपचारिक उद्घाटन के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि और विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर खेल भावना और शांति का संदेश दिया। स्कूल कैबिनेट और चारों सदनों के विद्यार्थियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अतिथियों को सलामी दी।

rcty

रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मोहा मन

समारोह में विद्यार्थियों ने प्रार्थना नृत्य, विभिन्न ड्रिल और मानव पिरामिड की शानदार प्रस्तुतियां दीं। ‘फेदर्स ऑफ ग्लोरी’, ‘विंग्स ऑफ ग्रेस’, ‘थ्रेड्स ऑफ एलिगेंस’, ‘मैजिक इन द एयर’ और ‘एक्वा ऑरा’ जैसी थीम आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों और अभिभावकों का मन मोह लिया।

rtcyr6

विभिन्न कक्षाओं के बीच आयोजित रोमांचक दौड़ प्रतियोगिताओं में बच्चों का उत्साह देखते ही बना। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पदक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन भव्य ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ।

vgyu

खेल बच्चों में अनुशासन और टीम भावना विकसित करते हैं: ब्रदर जीनू अब्राहम

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर जीनू अब्राहम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, टीम भावना और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

byuy

मुख्य अतिथि डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने भी नन्हे खिलाड़ियों के उत्साह, प्रतिभा और आकर्षक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

jio00

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अध्यापिका (हेडमिस्ट्रेस) सिस्टर अंजू जोसफ ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Tags