अमन शांति समिति का भव्य आयोजन: नए पदाधिकारियों को सौंपे गए आईडी कार्ड, पूर्व आईजी राम कृष्ण चतुर्वेदी ने किया सम्मानित
पूर्व आईजी राम कृष्ण चतुर्वेदी रहे मुख्य अतिथि
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (IG) एवं सदस्य पुलिस भर्ती बोर्ड उत्तर प्रदेश श्री राम कृष्ण चतुर्वेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर अमन शांति समिति के अध्यक्ष इमरान कुरैशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. फुरकान, मुख्तार अहमद, महामंत्री (राष्ट्रपति पदक से सम्मानित) आज़ाद हफ़ीज़, उपाध्यक्ष इसराइल कुरैशी, मो. अजमल, मो. मुदीर और रिजवान कुरैशी ने मुख्य अतिथि को गुलदस्ता, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।
इसके बाद, मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (DySP) श्री विमल किशोर श्रीवास्तव को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
संरक्षकों और नए पदाधिकारियों को मिला सम्मान
कार्यक्रम के दौरान समिति के मार्गदर्शक व संरक्षक मंडल के सदस्यों—अमीर ख़ालिद ख़ान, गुलशेर आज़ाद, सुनील यादव, मो. आरिफ ज्वेलर्स, डॉ. सलमान ख़ालिद, अज़ीज़ सिद्दीकी, अब्दुल वहीद, जुबैर अहमद और माजिद अली ख़ान को मुख्य अतिथि द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया।

इसके उपरांत, मुख्य अतिथि श्री राम कृष्ण चतुर्वेदी के कर-कमलों द्वारा संगठन के नवीन पदाधिकारियों को आधिकारिक पहचान पत्र (आईडी कार्ड) सौंपकर उनके सांगठनिक दायित्वों की घोषणा की गई। आईडी कार्ड प्राप्त करने वाले मुख्य पदाधिकारियों में शामिल हैं शाफहीन कुरैशी, मो. समीर, लइक अहमद, इस्लाम ख़ान, अजय कुमार, तान्या रस्तोगी, मो. जलील, मो. आरिफ, जमील मालिक, सरफ़राज़ ज़ाहिद, मुजीब बेग, शबाब नूर, मो. शादाब, फुरकान, अराफात, अबुज़र, तनवीर, कैफ, शकील अहमद, असलम, अयान, राजेन्द्र कुमार, मो. रईस, आमिर और भानु प्रताप सिंह।
महिला प्रकोष्ठ को भी सौंपी गई कमान
महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से अमन शांति समिति के महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख सदस्यों को भी आईडी कार्ड वितरित किए गए। इनमें मोनी मिश्रा, डॉ. शिखा सिंह, रिजवाना ख़ान, ज़ीनत परवीन, अन्नू अवस्थी, डॉ. शाइस्ता और लक्ष्मी देवी शामिल रहीं।
"यह केवल कार्ड नहीं, समाज सेवा का संकल्प है" — राम कृष्ण चतुर्वेदी
नवनियुक्त टीम को बधाई देते हुए मुख्य अतिथि श्री राम कृष्ण चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा: "आज आपको जो आईडी कार्ड सौंपे गए हैं, वे केवल एक पहचान पत्र नहीं हैं, बल्कि समाज सेवा और जनहित की एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सब इसका निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे। अमन शांति समिति अध्यक्ष इमरान कुरैशी के नेतृत्व और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुख्तार अहमद व मो. फुरकान की परिकल्पना के साथ लंबे समय से वंचितों की सेवा कर रही है। कोरोना काल हो या कोई अन्य प्राकृतिक आपदा, इस समिति ने बिना किसी भेदभाव के देश के कोने-कोने में राहत सामग्री पहुँचाकर मानवता की मिसाल पेश की है।"
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति: इस अवसर पर समिति के पूर्व पदाधिकारी सालेहीन, शेख सईद हुसैन, गुफरान, रेहान अहमद, फैसल, शादाब, सलमान, मो. रिजवान, रेहान, चाँद, हाफिज़ खुबैब और मो. अनस अनीस अहमद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शानदार और सफल संचालन आमिर मुख्तार ने किया, जबकि समापन पर अमन शांति समिति के अध्यक्ष इमरान कुरैशी ने आए हुए सभी अतिथियों, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
