राष्ट्रीय अभियंता दिवस पर SKD ग्रुप की सभी शाखाओं में भव्य आयोजन, छात्रों ने दिखाए इनोवेशन और रोबोटिक्स मॉडल

Grand celebrations held across all SKD Group branches on National Engineers' Day; students showcased innovation and robotics models.
 
YUDYT
लखनऊ, 15 सितंबर 2026। राष्ट्रीय अभियंता दिवस के अवसर पर SKD ग्रुप ऑफ एजुकेशन की सभी शाखाओं में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। SKD Academy और SKD International School के परिसरों में आयोजित कार्यक्रमों में भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं के योगदान को सम्मानपूर्वक नमन किया गया।

कार्यक्रम में SKD ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक श्री मनीष सिंह (B.Tech, IIT-ISM; MBA) की गरिमामयी उपस्थिति रही। विभिन्न शाखाओं में आयोजित कार्यक्रमों में Er. आशीष, Er. अभिनव और Er. अभिषेक, जो IIT के विशिष्ट पूर्व छात्र हैं, ने विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उन्हें इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए इनोवेशन प्रोजेक्ट्स, विज्ञान मॉडल और रोबोटिक्स मॉडल का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासा, रचनात्मकता और नवाचार की सोच की सराहना करते हुए उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, लगातार सीखने और इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इंजीनियरिंग राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार : मनीष सिंह

विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए SKD ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक मनीष सिंह ने सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि विश्वेश्वरैया एक महान समस्या-समाधानकर्ता थे और उनकी दूरदृष्टि ने आधुनिक भारत के निर्माण की मजबूत नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग का दायरा केवल पुल, भवन और मशीनें बनाने तक सीमित नहीं है। स्वच्छ पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, चिकित्सा तकनीक, डिजिटल कनेक्टिविटी और दैनिक जीवन को आसान बनाने वाली तमाम तकनीकी सुविधाओं के पीछे अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मनीष सिंह ने कहा कि इंजीनियर समाज और राष्ट्र के ऐसे “मौन कर्मवीर” हैं, जो अक्सर पर्दे के पीछे रहकर अपने ज्ञान और तकनीकी कौशल से जीवन को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि इंजीनियरिंग की वास्तविक भावना अपने ज्ञान और क्षमता में निवेश करते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देना है।

‘जॉब सीकर्स नहीं, जॉब गिवर्स बनें’

उन्होंने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी सोच केवल नौकरी हासिल करने तक सीमित नहीं रखनी चाहिए, बल्कि उन्हें “Job Seekers नहीं, Job Givers बनें” के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को उद्यमिता, स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में नए अवसर तलाशने तथा स्वयं रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता के माध्यम से युवा न केवल अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं, बल्कि देश के विकास में भी प्रभावी योगदान कर सकते हैं।

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए इनोवेशन और रोबोटिक्स मॉडल

राष्ट्रीय अभियंता दिवस के अवसर पर SKD ग्रुप के विभिन्न परिसरों में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए इनोवेशन प्रोजेक्ट्स, विज्ञान एवं रोबोटिक्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही इंटरैक्टिव सेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग और तकनीक की संभावनाओं से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से रचनात्मक सोच, तकनीकी दक्षता तथा नवाचार की क्षमता का प्रदर्शन किया।

आयोजन के समापन पर उत्कृष्ट एवं अभिनव प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अभियंता दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने SKD ग्रुप ऑफ एजुकेशन की वैज्ञानिक सोच, नवाचार, रचनात्मकता और समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

Tags