लखनऊ पब्लिक कॉलेज राजाजीपुरम में CISCE क्षेत्रीय कबड्डी टूर्नामेंट 2026 का भव्य समापन

उत्तर प्रदेश की 37 टीमों ने लिया हिस्सा, अंडर-14 और अंडर-17 में गाजियाबाद तथा अंडर-19 में वाराणसी बना विजेता
 
-090

लखनऊ, 8 अगस्त 2026। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम में CISCE (उत्तर प्रदेश) क्षेत्रीय कबड्डी टूर्नामेंट 2026 (बालक वर्ग) का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। 6 से 8 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की कुल 37 टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज के संस्थापक एवं अध्यक्ष तथा वर्तमान सांसद डॉ. एस. पी. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ CISCE उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय खेल समन्वयक श्री डेविड सिरिल ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिक्षाविद्, उद्योगपति एवं समाज सुधारक श्री सचिन देशमुख तथा वी.एम.डी. अध्यक्ष पार्ली श्री दीपक देशमुख मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान टूर्नामेंट के अधिकारियों, टीम प्रबंधकों और प्रशिक्षकों को उनके योगदान के लिए शिशु-तरु एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विजेता और पदक विजेता टीमों को बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

kok[

मुख्य अतिथि डॉ. एस. पी. सिंह ने खिलाड़ियों के खेल कौशल और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क के बीच संबंध पर जोर दिया। उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

CISCE उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय खेल समन्वयक श्री डेविड सिरिल ने प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों के अनुशासन, समर्पण और खेल भावना की प्रशंसा की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन और आयोजन समिति को बधाई दी।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती गोसाईं ने सभी प्रतिभागियों और विजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के प्रधानाचार्यों, प्रशिक्षकों और प्रबंधन का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

0po0

तीन आयु वर्गों में हुआ मुकाबला

अंडर-14 बालक वर्ग में गाजियाबाद ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि लखनऊ साउथ दूसरे और वाराणसी तीसरे स्थान पर रहा।

अंडर-17 बालक वर्ग में गाजियाबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फिर से प्रथम स्थान प्राप्त किया। लखनऊ साउथ को द्वितीय और कानपुर साउथ को तृतीय स्थान मिला।

अंडर-19 बालक वर्ग में वाराणसी विजेता बना। कानपुर साउथ ने दूसरा और प्रयागराज ने तीसरा स्थान हासिल किया।

सभी विजेता एवं पदक विजेता टीमों को CISCE की ओर से प्रदान किए गए पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ui0oi

प्रतियोगिता के दौरान लखनऊ पब्लिक कॉलेज, ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम ने सभी प्रतिभागी टीमों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था की। खिलाड़ियों और टीम सदस्यों की सुविधा एवं आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा गया। विद्यालय प्रबंधन ने आयोजन के दौरान ‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा का पालन करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, संस्थान विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी समान महत्व देता है। उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा विकसित करने के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें अनुशासित, आत्मविश्वासी तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना है।

Tags