एलपीएस में भव्य होली उत्सव और महिला दिवस समारोह आयोजित
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एम.डी. शुक्ला कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य H. N. Upadhyay उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में Faizi, Sanjay Pratap Singh (CTIO), मीडिया प्रभारी Vijay Mishra, एशिया के सबसे लंबे व्यक्ति Dharmendra तथा अभिभावक प्रतिनिधि Swati Srivastava शामिल रहीं। सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्या Bharti Gosain ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।अपने स्वागत संबोधन में प्रधानाचार्या भारती गोसाईं ने प्रबंधन तंत्र के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों और अभिभावकों का हृदय से धन्यवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शुरुआत स्वागत गीत से हुई, जिसके बाद “रिदम मेकर्स” द्वारा आकर्षक बैंड प्रस्तुति दी गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने मधुर सुरों से सजी क्वायर प्रस्तुति भी दी, जिसने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर अभिभावकों ने भी अपने विचार साझा किए, जिससे कार्यक्रम और अधिक प्रेरणादायक बन गया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत “शक्ति” नृत्य ने महिला सशक्तिकरण का प्रभावशाली संदेश दिया। वहीं “विरासत – द फैशन शो” के माध्यम से महिला अभिभावकों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण “ब्रज की होली” पर आधारित नृत्य प्रस्तुति रही, जिसमें फूलों की होली खेलते हुए सभी लोग उत्साह और उमंग से सराबोर हो गए। यह आयोजन रंगों, संस्कृति और महिलाओं के सम्मान का अनूठा संगम बनकर सामने आया।
