लखनऊ में "MAVA इंस्टिट्यूट ऑफ़ फाइन आर्ट्स एंड आर्ट गैलरी" का भव्य उद्घाटन
लखनऊ। कला, सृजनशीलता और संस्कारों को समर्पित MAVA Institute of Fine Arts & Art Gallery का भव्य उद्घाटन लखनऊ में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राकेश जैन रहे, जबकि अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकार श्री श्याम वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
यह संस्थान चित्रकला, स्केचिंग, डिज़ाइन और समकालीन कला के क्षेत्र में विद्यार्थियों एवं कला प्रेमियों के लिए एक सशक्त और रचनात्मक मंच के रूप में स्थापित किया गया है। संस्थान का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय कला मूल्यों के साथ आधुनिक कला दृष्टिकोण का संतुलित विकास करना है।

MAVA Institute of Fine Arts & Art Gallery में विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ कार्यशालाओं, कला प्रदर्शनियों, आर्ट टूर तथा अनुभवी कलाकारों के मार्गदर्शन का अवसर मिलेगा। यह संस्थान न केवल कला शिक्षा का केंद्र होगा, बल्कि उभरते और स्थानीय कलाकारों के लिए अपनी कला को प्रदर्शित करने का एक स्थायी मंच भी प्रदान करेगा।

संस्थान के निदेशक मोहन मावा ने बताया कि यहां नियमित रूप से कला प्रदर्शनियाँ, लाइव डेमो और कला संवाद आयोजित किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों और कलाकारों को कला की गहराई और व्यावसायिक संभावनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में शहर के अनेक प्रख्यात कलाकार, शिक्षाविद, कला प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कला जगत से जुड़ी यह पहल लखनऊ की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा और दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रवेश एवं अन्य जानकारियों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
