लखनऊ में “मावा इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स एंड आर्ट गैलरी” का भव्य उद्घाटन
लखनऊ। शहर में कला और सृजन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से MAVA Institute of Fine Arts & Art Gallery का भव्य उद्घाटन किया गया। यह संस्थान 3/20 विभव खंड, गोमती नगर, लखनऊ में स्थित है, जहाँ आर्ट क्लास के साथ-साथ आर्ट गैलरी की भी सुविधा उपलब्ध है, ताकि बच्चे और कलाकार अपनी कलाकृतियों को प्रदर्शित कर सकें।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश जैन उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय कलाकार श्याम वर्मा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

संस्थान में बिगिनर, प्रोफेशनल और मास्टर कोर्स के माध्यम से चित्रकला, स्केचिंग, डिज़ाइन तथा समकालीन कला का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही यहाँ विद्यार्थियों को अपनी कला को प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलेगा।
संस्थान के निदेशक मोहन मावा ने बताया कि इस संस्थान का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय कला मूल्यों के साथ-साथ आधुनिक कला दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। यहाँ विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण, कार्यशालाएँ, कला प्रदर्शनी, आर्ट टूर और विशेषज्ञ कलाकारों के मार्गदर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि आर्ट गैलरी में समय-समय पर कला प्रदर्शनियाँ, लाइव डेमो और कला संवाद भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक स्थायी मंच मिलेगा। उद्घाटन समारोह में शहर के प्रख्यात कलाकार, शिक्षाविद, कला प्रेमी तथा अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह पहल लखनऊ की समृद्ध कला संस्कृति को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
