मंडल स्तरीय तीन दिवसीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार तथा कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष कुमार सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

विज्ञान प्रदर्शनी से व्यक्तित्व निखरता है — डॉ. प्रदीप कुमार
शुभारंभ के दौरान डॉ. प्रदीप कुमार ने प्रदर्शनी में प्रस्तुत विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल और टी.एल.एम. (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) का अवलोकन किया। उन्होंने मॉडल प्रस्तुत करने वाले छात्रों और शिक्षकों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की और आवश्यक सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी वैज्ञानिक गतिविधियाँ छात्रों एवं शिक्षकों दोनों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों का उम्दा प्रदर्शन — डॉ. दिनेश कुमार
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि प्रथम दिन लखनऊ मंडल के छह जनपदों—लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, लखीमपुर खीरी, उन्नाव और हरदोई—से कुल 59 छात्र मॉडल और 8 टी.एल.एम. प्रदर्शित किए गए।
-
लखनऊ: 31 मॉडल, 7 टी.एल.एम.
-
सीतापुर: 16 मॉडल
-
रायबरेली: 5 मॉडल
-
लखीमपुर खीरी: 6 मॉडल (साथ ही 1 टी.एल.एम.)
-
उन्नाव: 1 मॉडल
उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी तीन दिनों तक चलेगी, इसलिए अन्य जनपदों से भी अतिरिक्त मॉडल और टी.एल.एम. आने की संभावना है। परिणामों की घोषणा 29 नवंबर 2025 को की जाएगी।
विशेषज्ञ कर रहे हैं मूल्यांकन
प्रदर्शनी में प्रस्तुत सभी मॉडल और टी.एल.एम. के मूल्यांकन हेतु विशेषज्ञ निर्णायक के रूप में
-
डॉ. संगीता साहू
-
श्रीमती मंजू यादव
-
श्रीमती गीतांजलि आज़ाद
नियुक्त किए गए हैं।
स्कूल टीम का महत्वपूर्ण योगदान
प्रदर्शनी के संयोजक एवं प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आयोजन की सफलता में विद्यालय की प्रवक्ता कीर्ति चौरसिया, पवन कुमार, डॉ. रेशम सिंह, दीप्ति तिवारी सहित अन्य स्टाफ सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

