आलमबाग में मेगाशॉप के नए स्टोर का भव्य शुभारंभ ₹99 से शुरू फैशन कलेक्शन
12,700 वर्ग फुट में फैले स्टोर में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए कपड़ों सहित फुटवियर, एक्सेसरीज व होम प्रोडक्ट्स की विस्तृत रेंज उपलब्ध
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में मेगाशॉप ने अपने नए स्टोर का भव्य शुभारंभ किया। सिंगार नगर, आलमबाग में स्थित यह स्टोर 12,700 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। यहां ग्राहकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ किफायती कीमतों पर फैशन और घरेलू जरूरतों से जुड़े उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है।
इस अवसर पर मेगाशॉप के सीएमडी हेमंत अग्रवाल ने कहा, “आलमबाग में अपना नया स्टोर शुरू करना हमारे लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है। हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि शहर के ग्राहकों को किफायती कीमतों पर लेटेस्ट फैशन और ट्रेंडी कलेक्शन के साथ एक यादगार शॉपिंग अनुभव प्रदान करें।”
पूरे परिवार के लिए फैशन और जरूरत के सामान की रेंज
मेगाशॉप के नए स्टोर को आधुनिक और आकर्षक इंटीरियर के साथ तैयार किया गया है। यहां मेन्सवियर, वूमेन्सवियर, किड्सवियर, होम मार्ट, फुटवियर, एक्सेसरीज सहित कई श्रेणियों के उत्पाद उपलब्ध हैं। स्टोर में 5,000 से अधिक नए स्टाइल का कलेक्शन पेश किया गया है, जबकि फैशन उत्पादों की शुरुआती कीमत 99 रुपये रखी गई है।
पुरुषों के लिए शर्ट, टी-शर्ट, पैंट, जींस, ट्रैकसूट, कुर्ता-पायजामा और फॉर्मल सूट के कई विकल्प मौजूद हैं। वहीं, महिलाओं के लिए टॉप्स, कुर्तियां, जींस, साड़ियां, सूट, लहंगे, लेगिंग्स, पायजामे और वेस्टर्न वियर का कलेक्शन उपलब्ध है। बच्चों के कपड़ों के साथ फुटवियर, एक्सेसरीज और घरेलू उपयोग के उत्पाद भी ग्राहकों को एक ही स्थान पर खरीदारी की सुविधा देते हैं।
नए स्टोर के शुभारंभ पर विशेष ऑफर्स
ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मेगाशॉप की ओर से शुभारंभ के अवसर पर विशेष ऑफर्स भी पेश किए गए हैं। 1,999 रुपये की खरीदारी पर ग्राहक 199 रुपये अतिरिक्त देकर इलेक्ट्रिक केटल, 20 पीस डिनर सेट या कम्फर्टर में से कोई एक उपहार चुन सकते हैं। वहीं, 4,999 रुपये की खरीदारी पर मिक्सर ग्राइंडर 499 रुपये में प्राप्त करने का ऑफर दिया गया है।
इन ऑफर्स के माध्यम से स्टोर प्रबंधन ने ग्राहकों को खरीदारी के साथ अतिरिक्त लाभ देने का प्रयास किया है।
ग्राहकों ने कलेक्शन और कीमतों को सराहा
नए स्टोर में खरीदारी करने पहुंचीं स्थानीय ग्राहक नेहा वर्मा ने कहा, “मेगाशॉप का नया स्टोर काफी अच्छा है। यहां पूरे परिवार के लिए कपड़ों की अच्छी वैरायटी उपलब्ध है और कीमतें भी बजट के अनुसार हैं। मुझे यहां का कलेक्शन काफी पसंद आया।”
वहीं, साक्षी सिंह ने कहा, “स्टोर में कपड़ों से लेकर फुटवियर और अन्य जरूरी सामान तक कई विकल्प उपलब्ध हैं। यहां एक ही जगह पर किफायती कीमतों में परिवार के सभी सदस्यों के लिए खरीदारी करना आसान है।” मेगाशॉप का नया स्टोर आलमबाग और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को फैशन, घरेलू जरूरतों और बजट के अनुरूप खरीदारी के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध कराता है।
