बाराबंकी में BR Hyundai शोरूम पर नई SUV ‘BAYON’ की ग्रैंड लॉन्चिंग, अनिरुद्ध शुक्ला और राहुल त्रिपाठी ने किया उद्घाटन
वरिष्ठ पत्रकारों ने फीता काटकर किया नई गाड़ी का अनावरण, 9.99 लाख रुपये से शुरू है बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत
बाराबंकी। शहर स्थित BR Hyundai शोरूम में हुंडई की नई SUV Hyundai BAYON (Beyond) की भव्य लॉन्चिंग की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं पत्रकार प्रेस महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष (मध्य जोन) अनिरुद्ध शुक्ला तथा प्रदेश महामंत्री (मध्य जोन) राहुल त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नई गाड़ी का उद्घाटन और अनावरण किया।
कार्यक्रम में BR Hyundai की टीम के सदस्य दीपक सिंह (सेल्स मैनेजर, बाराबंकी), कुश त्रिपाठी (वर्कशॉप मैनेजर), भूपेंद्र सिंह (ग्रुप ट्रेनर), धर्मेंद्र श्रीवास्तव (फाइनेंस मैनेजर), तन्मय त्रिपाठी, सुमित सिंह, अनुज यादव, दीपक मिश्रा, धनंजय राज और ऋषभ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान शोरूम के सेल्स एग्जीक्यूटिव तन्मय त्रिपाठी ने नई SUV के फीचर्स और तकनीकी खूबियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि Venue और Creta के बीच के सेगमेंट की जरूरत को ध्यान में रखते हुए हुंडई ने BAYON पेश की है। उनके अनुसार, यह गाड़ी 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है और इसमें आधुनिक AI तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
आधुनिक फीचर्स से लैस है नई SUV
तन्मय त्रिपाठी ने बताया कि Hyundai BAYON में H-शेप LED लाइट्स, फ्रंट में छह रडार सेंसर और 23 फीचर्स के साथ Level 2 ADAS तकनीक दी गई है। इसके अलावा गाड़ी में 12.3 इंच की दो कनेक्टेड पैनोरमिक डिस्प्ले और 505 लीटर का बूट स्पेस उपलब्ध होने की जानकारी दी गई। हाईवे पर सुविधा के लिए बूट लाइट भी दी गई है।
उन्होंने दावा किया कि गाड़ी का माइलेज बेहतर है और AI तकनीक ड्राइविंग को अधिक सहज बनाती है। उनके मुताबिक, यह SUV हुंडई के मजबूत K1 प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें पांच सितारा सेफ्टी रेटिंग का दावा किया गया है।
9,99,900 रुपये से शुरू कीमत, बुकिंग चालू
नई Hyundai BAYON के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9,99,900 रुपये रखी गई है। BR Hyundai शोरूम में इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। शोरूम प्रबंधन के अनुसार, दीपावली के सीजन को देखते हुए परिसर को आकर्षक गुब्बारों से सजाया गया है। ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखे गए हैं। नई SUV की लॉन्चिंग के साथ ही शोरूम में ग्राहकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।
