राज्य स्तरीय विद्यालयीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 7 स्वर्ण पदकों के साथ लखनऊ मंडल बना ओवरऑल चैंपियन

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 18 मंडलों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, विजेता प्रतिभागियों को पदक देकर किया गया सम्मानित
 
g8igyugu8i9u8i

लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय हाल में 19 सितंबर 2026 को राज्य स्तरीय विद्यालयीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार ने किया। उनके नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया।

उद्घाटन अवसर पर उप शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल पी.एन. सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ देवेंद्र कुमार पांडेय तथा कलारीपयट्टू एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव प्रवीण गर्ग मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों ने चुवाडुकल, मेयपयट्टू और केट्टूकरी (लाठी) जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चुवाडुकल स्पर्धा के परिणाम

अंडर-17 बालिका वर्ग में लखनऊ मंडल की प्रियांशी ने प्रथम, वाराणसी की आफरीन ने द्वितीय और सहारनपुर की जिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-17 बालक वर्ग में अयोध्या के अब्दुल सलमान प्रथम, लखनऊ के रुद्र प्रताप द्वितीय और प्रयागराज के युवराज दीक्षित तृतीय रहे।

अंडर-19 बालिका वर्ग में लखनऊ की समरीन बानो प्रथम, वाराणसी की शिवानी विश्वकर्मा द्वितीय और सहारनपुर की राधिका तृतीय रहीं।

अंडर-19 बालक वर्ग में लखनऊ के निखिल रावत प्रथम और वाराणसी के आशीष सोनकर द्वितीय रहे।

मेयपयट्टू में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अंडर-17 बालिका वर्ग में लखनऊ की शिवानी रावत प्रथम, झांसी की रश्मि द्वितीय और मुरादाबाद की रिजा इकबाल तृतीय रहीं।

अंडर-17 बालक वर्ग में लखनऊ के प्रिंस मौर्य ने प्रथम, वाराणसी के युवराज सिंह ने द्वितीय और आगरा के सत्यम पंवार ने तृतीय स्थान हासिल किया।

अंडर-19 बालिका वर्ग में वाराणसी की त्रिधा मौर्य प्रथम, मुरादाबाद की सगुण पाल द्वितीय और प्रयागराज की क्षमा यादव तृतीय रहीं।

अंडर-19 बालक वर्ग में लखनऊ के तुषार ने प्रथम और वाराणसी के पवन प्रजापति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

केट्टूकरी (लाठी) में भी लखनऊ का दबदबा

अंडर-17 बालिका वर्ग में लखनऊ की प्रियांशी और शिवानी रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाराणसी की अंचल कुमारी और रिया सिंह तथा मुरादाबाद की राधिका वर्मा और रिजा इकबाल तृतीय स्थान पर रहीं।

अंडर-17 बालक वर्ग में वाराणसी के अर्सलान खान और सत्यम प्रथम रहे। लखनऊ के प्रिंस मौर्य और दिव्यांश कश्यप ने द्वितीय तथा प्रयागराज के मोहम्मद जीशान और मोहम्मद सहबाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 बालिका वर्ग में वाराणसी की चांदनी और मानसी प्रथम, लखनऊ की नाजरीन बानो और अदिति देवी द्वितीय तथा मुरादाबाद की सगुन पाल और ईवा तृतीय रहीं।

अंडर-19 बालक वर्ग में लखनऊ के निखिल रावत और लकी सिंह गौतम प्रथम रहे। वाराणसी के सनी पटेल और ईशान द्वितीय तथा आगरा के रितेश कुमार और कुलदीप सिंह तृतीय रहे।

7 स्वर्ण पदकों के साथ लखनऊ मंडल ओवरऑल चैंपियन

प्रतियोगिता में बालक वर्ग में चार स्वर्ण पदकों और बालिका वर्ग में तीन स्वर्ण पदकों के साथ लखनऊ मंडल ने सर्वाधिक प्रदर्शन किया। इस तरह कुल सात स्वर्ण पदकों के साथ लखनऊ मंडल को प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।

विजेता खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

आयोजन में अधिकारियों और निर्णायकों का सहयोग

प्रतियोगिता को सफल बनाने में सह जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ विनोद कुमार, सह निरीक्षक आंग्ल भारतीय विद्यालय उत्तर प्रदेश राम सुजान मिश्र, मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पांडेय, जनपदीय क्रीड़ा सचिव लखनऊ अमित कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने सहयोग दिया।

अभिलेखीय कार्य में हिमांशु शुक्ला, लईक अहमद, प्रमेंद्र मिश्रा, सूरज त्रिपाठी, अंकुर पांडेय, मुक्ता बब्बर, नूपुर दुबे और नवप्रीत कौर ने योगदान दिया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू एसोसिएशन द्वारा नामित नितेश यादव, नितेश सिंह, सनी, फैसल अहमद, ज्योति, दीपांशी, सैयद अयूब, मानसी जायसवाल और राजपाल यादव ने अपनी भूमिका निभाई। आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, खेल अधिकारियों, निर्णायकों और अन्य सहयोगियों के समन्वय से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Tags