हुसड़िया चौराहे पर ‘एनीथिंग एनीटाइम एनीव्हेयर’ की ग्रैंड ओपनिंग, 24 घंटे मिलेगी ग्रॉसरी और कैफे की सुविधा

Grand opening of ‘Anything Anytime Anywhere’ at Husadiya Crossing; grocery and café services available 24/7.
 
sbbs
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित हुसड़िया चौराहे पर मंगलवार को ‘एनीथिंग एनीटाइम एनीव्हेयर’ न्यू शॉप की ग्रैंड ओपनिंग हुई। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ. सूर्यकुमार शुक्ला ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर यश तवर, समीर राय, अभिषेक रस्तोगी, रानू राय और हैरिश खान सहित कई लोग मौजूद रहे।
शॉप की ऑनर निकिता तवर ने बताया कि प्रतिष्ठान को शहरवासियों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। ‘एनीथिंग एनीटाइम एनीव्हेयर’ में ग्राहकों को 24 घंटे, सातों दिन ग्रॉसरी और खाने-पीने से जुड़ी विभिन्न आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

प्रतिष्ठान में ग्रॉसरी के साथ कैफे की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां पिज्जा, कोल्ड ड्रिंक, हॉट कॉफी, कोल्ड कॉफी, डेयरी उत्पाद, स्वीट्स और आइसक्रीम समेत कई खाद्य एवं पेय पदार्थ मिलेंगे। संचालक के मुताबिक, ग्राहकों को एक ही स्थान पर उनकी दैनिक जरूरतों का सामान उपलब्ध कराना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।

bsbns


मीडिया से बातचीत में निकिता तवर ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। वे हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका सपना आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का नाम रोशन करना है।
उन्होंने कहा, “यह शुरुआत है, आगे मुझे बहुत कुछ हासिल करना है।”
नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ के साथ गोमतीनगर क्षेत्र के लोगों को चौबीसों घंटे ग्रॉसरी और कैफे की सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Tags