मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

Grand inauguration of an exhibition showcasing the 12-year development journey of the Modi government.
 
snns

लखनऊ। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजधानी लखनऊ में विभागीय प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी 17 से 20 जून तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के नेपच्यून हॉल में आयोजित की जा रही है।


प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश के वित्त एवं प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने किया। इस अवसर पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, विधायक डॉ. नीरज बोरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

z nz

‘विकास, विश्वास और जनकल्याण’ विषय पर आधारित इस प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा जनहितकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में डीआरडीओ-ब्रह्मोस, लखनऊ मेट्रो, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, एलडीए, यूपीडा, नगर निगम, ग्राम्य विकास विभाग, पर्यटन विभाग, मंडी परिषद सहित कुल 53 विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए हैं।

z z  z


इन स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न विभाग आमजन को सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। प्रदर्शनी का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उनके प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Tags