छावनी परिषद लखनऊ की तिरंगा रैली का भव्य शुभारंभ

Grand launch of the Lucknow Cantonment Board's Tiranga Rally.
 
zbbs
लखनऊ डेस्क (आर.एल. पाण्डेय)। छावनी परिषद लखनऊ की ओर से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और नागरिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित ‘तिरंगा रैली’ का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रधान निदेशक श्रीमती भावना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
कार्यक्रम का आयोजन छावनी परिषद लखनऊ के मुख्य अधिशासी अधिकारी श्री अभिषेक राठौर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया गया। रैली को सफल बनाने के लिए परिषद की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

इस अवसर पर प्रधान निदेशालय कार्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें निदेशक श्री पुष्पेन्द्र सिंह, संयुक्त निदेशक श्री अमित कुमार, संयुक्त निदेशक श्री हरेन्द्र सिंह, संयुक्त निदेशक श्री महेश सैनी, रक्षा संपदा अधिकारी श्रीमती प्रोमिला जायसवाल तथा उप निदेशक श्री उमेश कुमार पारिक सहित छावनी परिषद लखनऊ के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।


कार्यक्रम में छावनी परिषद लखनऊ के नामित सदस्य श्री प्रमोद शर्मा तथा पूर्व सदस्य श्री अशफाक कुरैशी, श्री अमित शुक्ला, श्रीमती रंजीता शर्मा और श्रीमती रूपा देवी ने भी सहभागिता की। इसके अलावा समाजसेवी श्री विकास यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री सतवीर सिंह राजू सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।


तिरंगा रैली में छावनी परिषद लखनऊ के करीब 300 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकली रैली के माध्यम से प्रतिभागियों ने देशभक्ति, जन-जागरूकता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।


इस अवसर पर छावनी परिषद के कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता ने नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया। रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता-अखंडता के प्रति जागरूक रहने का भी आह्वान किया गया।

Tags