ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का भव्य प्रांतीय सम्मेलन सम्पन्न, ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका अहम : अपर मुख्य सचिव

Grand Provincial Conference of Rural Journalists Association Concludes; Role of Rural Journalists is Crucial: Additional Chief Secretary
 
dfgd

नूरपुर (बिजनौर)।  Gramin Patrakar Association उत्तर प्रदेश का भव्य और विशाल प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन रविवार को महात्मा विदुर की धरती नूरपुर में आयोजित हुआ। चांदपुर मार्ग स्थित सूर्यांश वेकेंट हॉल के खचाखच भरे सभागार में “पत्रकारिता : चुनौतियां एवं समाधान” विषय पर केंद्रित यह सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि L. Venkateshwar Lu (अपर मुख्य सचिव, सैनिक कल्याण एवं समाज कल्याण), जिलाधिकारी Jasjit Kaur, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष Devi Prasad Gupta तथा प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Nath Singh ने संगठन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने अपने संबोधन से पूर्व “ग्राम्य गौरव” पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का सच्चा प्रहरी होता है और उसकी कलम धारदार तथा निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश और राष्ट्र के निर्माण में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में ग्रामीण पत्रकारों का योगदान अत्यंत अहम है। साथ ही उन्होंने युवाओं को सामाजिक कुरीतियों और नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता बढ़ाने की भी अपील की।

dfhfg

विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि पत्रकार शासन-प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि बिजनौर जनपद में उन्हें मीडिया का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है।

स्वामी महंत मधुसूदन ने अपने आशीर्वचन में कहा कि कलम ज्ञान की शक्ति है और इसके माध्यम से भारतीय संस्कृति को मजबूत बनाने तथा राष्ट्र को सही दिशा देने में मीडिया की बड़ी भूमिका है। राज्य सूचना आयुक्त Rajendra Singh ने संचार क्रांति से लेकर सोशल मीडिया तक मीडिया के बदलते स्वरूप पर विस्तार से प्रकाश डाला।

sdfgds

चांदपुर के विधायक Swami Omvesh ने स्वतंत्रता संग्राम में पत्रकारों के योगदान को याद करते हुए पत्रकारों से उनके आदर्शों पर चलने और पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में पत्रकारिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, लेकिन वर्तमान समय में सजग पत्रकारिता कई चुनौतियों का सामना कर रही है। प्रदेश महामंत्री संगठन डॉ. नरेशपाल सिंह ने संगठन की स्थापना और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रदेश महामंत्री संजय कुमार द्विवेदी सहित 11 राज्यों से आए संगठन के पदाधिकारियों ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

asdfsd

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को पगड़ी पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन का संचालन जिलाध्यक्ष डॉ. भानुप्रकाश वर्मा और जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ सिंह, राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण चौहान, उपाध्यक्ष कप्तान वीरेंद्र सिंह, राम नरेश चौहान, प्रदेश महामंत्री संजय द्विवेदी, डॉ. नरेशपाल सिंह, संगठन सचिव नागेश्वर सिंह, बीवी गौर, जेपी गोविंद राव, प्रचार मंत्री राजेश अग्रहरी, हौसला प्रसाद त्रिपाठी, रोहिताश वर्मा, राम सुंदर यादव सहित विभिन्न राज्यों और जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags