माण्टफोर्ट इंटर कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य स्वागत, ओरिएंटेशन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Grand welcome, orientation and cultural program of the new academic session organized at Montfort Inter College.
 
tfut6

“सपनों की उड़ान, नई पहचान, शिक्षा से रोशन हो हर इंसान” की थीम के साथ Montfort Inter College महानगर, Lucknow के सभागार में 16 मई 2026 को नए शैक्षणिक सत्र के स्वागत हेतु ओरिएंटेशन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्रार्थना गीत के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया।

f6t765

प्राचार्य ने दिया सकारात्मक संदेश

विद्यालय के प्राचार्य Brother Jeenu Abraham ने अपने स्वागत भाषण में नए छात्रों और अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए एकजुट होकर बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यालय के मूल्यों, अनुशासन और शिक्षा के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला।

5t54

‘द इन-बिटवीनर्स’ नाटक बना मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘द इन-बिटवीनर्स’ नाटक रहा। इस प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों के व्यवहार में आने वाले बदलावों और उनके समाधान को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। नाटक में दिखाया गया कि बढ़ती उम्र के साथ बच्चे कभी-कभी गुमसुम रहने लगते हैं, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करते हैं और माता-पिता से दूरी बनाकर दोस्तों तथा मोबाइल में अधिक समय बिताने लगते हैं। नाटक के जरिए यह संदेश दिया गया कि अभिभावकों को बच्चों पर गुस्सा करने के बजाय उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनना चाहिए और आदेश देने की जगह उन्हें विकल्प देकर मित्रवत व्यवहार अपनाना चाहिए।

tyiy

स्कूल की गतिविधियों की दी जानकारी

मल्टीमीडिया प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यालय की सुविधाओं, शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की समन्वयिका Bindu Pillai ने संस्थान के नियमों, अनुशासन और आगामी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी, ताकि नए छात्र विद्यालय के वातावरण में आसानी से सामंजस्य स्थापित कर सकें।

u97

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

वाद्य संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। बच्चों और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से कई मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया।

uouy

आभार के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया। छात्रों के कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों के प्रति संवेदनशील रहें और उनके साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएं। अंत में माण्टफोर्ट एंथम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Tags