Aapkikhabar News कॉन्क्लेव में ‘उत्तर प्रदेश 2027’ हैंडबुक का भव्य विमोचन
Grand launch of 'Uttar Pradesh 2027' handbook at Aapkikhabar News Conclave
Fri, 13 Feb 2026
Lucknow : आज Aapkikhabar News के कॉन्क्लेव में वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र द्विवेदी द्वारा विधानसभा चुनाव 1952 से 2022 तक के गहन विश्लेषण पर आधारित हैंडबुक ‘उत्तर प्रदेश 2027’ का विमोचन किया गया।
यह पुस्तक उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति, मतदाताओं के रुझान, सत्ता परिवर्तन के कारणों और भविष्य की संभावनाओं को ऐतिहासिक तथ्यों व आँकड़ों के साथ प्रस्तुत करती है।

राजनेताओं, पत्रकारों, शोधकर्ताओं और राजनीतिक विश्लेषकों के लिए यह हैंडबुक निश्चित रूप से मार्गदर्शक और संदर्भ ग्रंथ के रूप में उपयोगी सिद्ध होगी।
उत्तर प्रदेश की राजनीति को समझने और 2027 की चुनावी दिशा का आकलन करने के इच्छुक पाठकों के लिए यह पुस्तक एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है।
