विकासनगर, लखनऊ व्यापार मंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Grand oath taking ceremony of Vikasnagar, Lucknow Vyapar Mandal concluded.
 
मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने विकासनगर व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प दिलाया।  शपथ ग्रहण करने वाले प्रमुख पदाधिकारी  संरक्षक: एडवोकेट पान सिंह भंडारी, मोहम्मद सबाहत  चेयरमैन: डॉ. अनुपम सिंह भंडारी  अध्यक्ष: मोहम्मद शोएब जलाली  वरिष्ठ महामंत्री: मोहम्मद शरीफ सिद्दीकी  कोषाध्यक्ष: मोहम्मद अकरम  महामंत्री: अमन शुक्ला  वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अमान मुस्तफा खान, मोहम्मद अनवर सिद्दीकी, ऋषभ चौरसिया, अनस अहमद  उपाध्यक्ष: डॉ. पूजा सनवाल, सईद बशीर, फैज खान, मनोज कुमार गुप्ता  वरिष्ठ संगठन सचिव: सैय्यद अकरम अली, प्रेम चंद गुप्ता  संगठन सचिव: राज कुमार सिंह, नफीस खालिद  प्रचार मंत्री: मोहम्मद आरिफ रहमानी, डॉ. मोहम्मद काशिफ, डॉ. प्रिया सिंह, मोहम्मद सलीम, फैज अहमद सिद्दीकी, शकीलउररहमान खान, अब्दुल अहद  मीडिया प्रभारी: अमीर अब्बास, मोहन सिंह बिष्ट  विधि सलाहकार: मोनिस उर रहमान अंसारी, चौधरी मुआज अहमद, हाशमी, प्रवीन कुमार  इस अवसर पर मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ है और हर परिस्थिति में राष्ट्र के साथ खड़ा रहता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार व्यापारी समाज के साथ मिलकर कार्य कर रही है और उनके हितों की रक्षा सर्वोपरि है।  अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके जुड़ने से व्यापारी परिवार और अधिक सशक्त हुआ है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं व्यापारियों ने आशा व्यक्त की कि विकासनगर व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके हितों की रक्षा तथा क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगा।  अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया गया।

लखनऊ, 17 फरवरी 2026।  विकासनगर स्थित लक्ष्मी कॉम्पलेक्स (मामा चौराहा के निकट) में लखनऊ व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने की, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता नीरज सिंह उपस्थित रहे। मंच संचालन विशाल चौरसिया एवं एडवोकेट पान सिंह भंडारी ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई, जिसमें अंगवस्त्र, माला एवं मोमेंटो भेंट किए गए। इसके उपरांत अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र सहित कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता तथा अन्य पदाधिकारियों—अरविंद पाठक, इमरान कुरैशी, नितिन जैन, गोपाल दीक्षित, राकेश मिश्र (पार्षद), अजय सक्सेना, रिंकू यादव, आशीष श्रीवास्तव, परमजीत सिंह, पवन सिंह चौहान एवं आदर्श सिंह—का सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने विकासनगर व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प दिलाया।

शपथ ग्रहण करने वाले प्रमुख पदाधिकारी

  • संरक्षक: एडवोकेट पान सिंह भंडारी, मोहम्मद सबाहत

  • चेयरमैन: डॉ. अनुपम सिंह भंडारी

  • अध्यक्ष: मोहम्मद शोएब जलाली

  • वरिष्ठ महामंत्री: मोहम्मद शरीफ सिद्दीकी

  • कोषाध्यक्ष: मोहम्मद अकरम

  • महामंत्री: अमन शुक्ला

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अमान मुस्तफा खान, मोहम्मद अनवर सिद्दीकी, ऋषभ चौरसिया, अनस अहमद

  • उपाध्यक्ष: डॉ. पूजा सनवाल, सईद बशीर, फैज खान, मनोज कुमार गुप्ता

  • वरिष्ठ संगठन सचिव: सैय्यद अकरम अली, प्रेम चंद गुप्ता

  • संगठन सचिव: राज कुमार सिंह, नफीस खालिद

  • प्रचार मंत्री: मोहम्मद आरिफ रहमानी, डॉ. मोहम्मद काशिफ, डॉ. प्रिया सिंह, मोहम्मद सलीम, फैज अहमद सिद्दीकी, शकीलउररहमान खान, अब्दुल अहद

  • मीडिया प्रभारी: अमीर अब्बास, मोहन सिंह बिष्ट

  • विधि सलाहकार: मोनिस उर रहमान अंसारी, चौधरी मुआज अहमद, हाशमी, प्रवीन कुमार

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ है और हर परिस्थिति में राष्ट्र के साथ खड़ा रहता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार व्यापारी समाज के साथ मिलकर कार्य कर रही है और उनके हितों की रक्षा सर्वोपरि है।

अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके जुड़ने से व्यापारी परिवार और अधिक सशक्त हुआ है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं व्यापारियों ने आशा व्यक्त की कि विकासनगर व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके हितों की रक्षा तथा क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगा। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया गया।

Tags