आईपीसी-2026 के प्लेटिनम जुबली संस्करण के ब्रोशर का भव्य अनावरण, फार्मेसी जगत के दिग्गजों ने साझा किए विचार

Grand unveiling of the IPC-2026 Platinum Jubilee edition brochure; stalwarts of the pharmacy world share their insights.
 
आईपीसी-2026 के प्लेटिनम जुबली संस्करण के ब्रोशर का भव्य अनावरण, फार्मेसी जगत के दिग्गजों ने साझा किए विचार

लखनऊ। 75वें इंडियन फार्मास्युटिकल कांग्रेस (आईपीसी-2026) के प्लेटिनम जुबली संस्करण के ब्रोशर का गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को गोएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सेंट्रल हॉल में औपचारिक अनावरण किया गया। इस अवसर पर लखनऊ के विभिन्न फार्मेसी संस्थानों के निदेशक, शिक्षाविद, विभागाध्यक्ष और फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में इंडियन फार्मास्युटिकल कांग्रेस 2026 के संयुक्त सचिव प्रो. अरुण गर्ग और प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. देवेंद्र पाठक की विशेष उपस्थिति रही। गोएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री महेश गोएल के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में गोएल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड साइंसेज के निदेशक प्रो. ओपी वर्मा तथा गोएल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज के प्रो. करुणा शंकर शुक्ला ने विभागाध्यक्षों के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर इंडियन फार्मेसी ग्रेजुएट्स एसोसिएशन की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के अध्यक्ष प्रो. प्रणय वाल तथा इंडियन फार्मास्युटिकल कांग्रेस 2026 के सह-सचिव प्रो. आकाश वेद भी उपस्थित रहे।

आईपीसी-2026 की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

ब्रोशर के अनावरण के साथ ही लखनऊ में आईपीसी-2026 से संबंधित विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। आयोजन के दौरान प्रस्तावित गतिविधियों, स्थानीय स्तर पर की जा रही व्यवस्थाओं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि इतने बड़े राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की सफलता के लिए फार्मेसी संस्थानों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों, पेशेवरों और पूरे फार्मेसी समुदाय का सामूहिक सहयोग जरूरी है। सभी संबंधित संस्थानों से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

iii

‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ से ‘फार्मा पावरहाउस’ बनने का लक्ष्य

आईपीसी-2026 की थीम “Transforming India from Pharmacy of the World to Pharma Powerhouse @2047” रखी गई है। कार्यक्रम में इस थीम के अनुरूप भारत की फार्मास्युटिकल क्षमता को और मजबूत करने तथा वर्ष 2047 तक देश को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख फार्मा पावरहाउस के रूप में स्थापित करने की दिशा में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय को भविष्य की आवश्यकताओं के लिए महत्वपूर्ण बताया।

ii66

18 से 20 दिसंबर तक नई दिल्ली में होगा आईपीसी-2026

गौरतलब है कि 75वां इंडियन फार्मास्युटिकल कांग्रेस 18, 19 और 20 दिसंबर 2026 को यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, सेक्टर-25, द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। प्लेटिनम जुबली वर्ष में आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन में देशभर से फार्मेसी शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों, फार्मेसी पेशेवरों और फार्मास्युटिकल उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन को फार्मेसी क्षेत्र में शिक्षा, शोध, नवाचार और उद्योग के बीच संवाद को मजबूत करने के महत्वपूर्ण मंच के रूप में देखा जा रहा है।

Tags