एसआर ग्लोबल स्कूल में आयोजित हुआ भव्य युवा कवि सम्मेलन

51 युवा कवियों का सम्मान, काव्य पाठ से गूंजा साहित्यिक मंच
 
51 युवा कवियों का सम्मान, काव्य पाठ से गूंजा साहित्यिक मंच
लखनऊ।  युवा साहित्य चेतना मंच के तत्वावधान में 51 युवा कवियों का सम्मान समारोह एवं युवा कवि सम्मेलन बक्शी तालाब स्थित एस०आर० ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए युवा कवि-कवियित्रियों ने अपनी रचनाओं से साहित्यिक वातावरण को भावविभोर कर दिया।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में

  • श्री मनीष रावत, विधायक, सिधौली

  • श्री आत्म प्रकाश मिश्र, कार्यक्रम प्रमुख, दूरदर्शन केन्द्र लखनऊ

  • श्री अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’, पार्षद, चौक

  • श्री आनन्द किशोर पाण्डेय, निदेशक, स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया

  • श्री विनीत शुक्ला ‘बीनू’

की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विशिष्ट अतिथियों में सुप्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार डॉ. सूर्य कुमार पाण्डेय, श्री अभय सिंह ‘निर्भीक’, डॉ. सुधा मिश्रा, श्री ज्ञान प्रकाश ‘आकुल’, श्रीमती सरला शर्मा, श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, कवि कमल आग्नेय, श्री विशाल श्रीवास्तव, श्री अरविन्द कुमार झा, श्रीमती मधु पाठक ‘मांझी’ सहित अनेक साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

uou99

स्वागत एवं संचालन

सभी अतिथियों एवं कवियों का स्वागत हास्य कवि एवं मुख्य आयोजक श्री अमित अनपढ़ तथा श्री पवन सिंह चौहान, सदस्य विधान परिषद (सीतापुर) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सशक्त एवं प्रभावी संचालन युवा कवियोंश्री निर्भय निश्चल (अयोध्या), श्री सौरभ त्रिपाठी (अम्बेडकर नगर), श्री गौरव गौरान्वित (लखनऊ), सुश्री श्रुति सतत श्रीवास्तव (लखनऊ), सुश्री कीर्ति ‘किट्टू’ (बहराइच) एवं सुश्री प्रीति ‘प्रीत’ (मिर्जापुर) ने श्री अमित अनपढ़ के संयोजन में किया।

कवियों ने किया प्रभावशाली काव्य पाठ

इस अवसर पर देश-प्रदेश से आमंत्रित 51 युवा कवि एवं कवियित्रियों ने काव्य पाठ किया, जिनमें प्रमुख रूप से— श्री अभिषेक अभिराम (महाराजगंज), श्री शैलेष माही (बाराबंकी), श्री अशोक अविरल (सीतापुर), श्री अतुल सिंह माधुर्य (बाराबंकी), श्री अविरल शुक्ला (लखीमपुर), श्री आयुष यादव (उन्नाव), श्री दीपक शर्मा ‘सार्थक’ (सीतापुर), श्री ध्रुव भरतवंशी (बरेली), डॉ. अनामिका वैश्य ‘आइना’ (सीतापुर), श्री हर्षित श्रीवास्तव (हरदोई), ईशा मिश्रा (बाराबंकी), जाहनवी श्रीवास्तव (लखनऊ), श्री कुलदीप शुक्ल (गोण्डा), श्री कुमार आनंद (लखनऊ), श्रीमती पिंकी अरविन्द प्रजापति (सीतापुर), श्री रोहित विश्वकर्मा (सीतापुर), श्री प्रशांत सारस्वत (मथुरा), श्री राहुल कश्यप (फतेहपुर), सुश्री अपर्णा प्रजापति (लखनऊ), श्रीमती शालिनी शर्मा (उत्तराखंड), श्रीमती वंदना ओझल (लखनऊ), सुश्री कीर्ति शर्मा ‘वाणी’ (लखनऊ), श्री अजय त्रिवेदी (रायबरेली), सुश्री अर्मिता गुप्ता (पटना), श्री कृष्णा मिश्रा (चंदौली), श्री स्नेह हर्ष श्रीवास्तव (प्रयागराज), श्री अंकित कुमार (महमूदाबाद), श्री नवनीत मिश्र ‘नवल’ (सीतापुर), श्री अभिराम जे.डी. सिंह (कासगंज), श्री शिवम त्रिवेदी (बाराबंकी) सहित अनेक कवि शामिल रहे।

आयोजक का वक्तव्य

इस अवसर पर एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एवं सदस्य विधान परिषद श्री पवन सिंह चौहान ने कहा—इस प्रकार का साहित्यिक आयोजन हमारे संस्थान के लिए सौभाग्य की बात है।युवा कवियों को मंच प्रदान करना समाज में रचनात्मक चेतना को मजबूत करता है।मैं सभी मुख्य अतिथियों, कवियों और आयोजकों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।” कार्यक्रम का समापन साहित्य, युवा ऊर्जा और सृजनात्मक चेतना के संदेश के साथ हुआ।

Tags