ग्रापए का आईडी कार्ड वितरण समारोह, पत्रकार एकता पर दिया गया जोर
ID card distribution ceremony of GRAP, emphasis on journalist unity
Wed, 25 Mar 2026
बलिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की सदर तहसील इकाई के तत्वावधान में जीराबस्ती स्थित गोपाल आईटी परिसर में भव्य आईडी कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर तहसील अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा ने की। इस अवसर पर संगठन के 44 पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आईडी कार्ड वितरित किए गए तथा पत्रकार एकता और संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक विस्तार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत तिवारी को सदर तहसील इकाई का संरक्षक, मंजय सिंह को मंडल अध्यक्ष तथा हसन खान को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही नगरा के दिवंगत पत्रकार मनोज सोनी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और वह शासन-प्रशासन एवं जनता के बीच सेतु का कार्य करता है। जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
सदर तहसील अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा ने घोषणा की कि सभी सदस्यों का पांच लाख रुपये का बीमा निशुल्क कराया जाएगा। उन्होंने संगठन की मजबूती को सभी के हित में बताया और पत्रकारों की सुरक्षा पर भी अपने विचार रखे।
श्रवण कुमार पांडेय ने वर्तमान मीडिया पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों के बिना स्वच्छ समाज की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने पत्रकारिता के महत्व और जिम्मेदारी को रेखांकित किया।
इस अवसर पर संरक्षक बसंत पांडेय, जिला उपाध्यक्ष हसन खान, संघर्ष समिति के संयोजक जनार्दन सिंह, विजय कुमार सोनी, श्रवण कुमार पांडेय, आनंद मोहन सिंह, धनेश कुमार पांडेय, मंजय सिंह, हरि नारायण सिंह, प्रभाकर सिंह, संजय राय, जितेंद्र कुमार, कन्हैया वर्मा, मंटू कुमार, सानंदन उपाध्याय, सुनील शर्मा, अभिजीत सिंह, बबलू चौधरी, हरिवंश कुमार, अभिषेक तिवारी, ओम प्रकाश शर्मा सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ। संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष छोटे लाल चौधरी ने किया।
