मंत्री जयवीर सिंह को जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर दी शुभकामनाएं

Minister Jaiveer Singh was extended best wishes on the eve of his birthday.
 
IPI
आदरणीय श्री जयवीर सिंह जी, माननीय कैबिनेट मंत्री (पर्यटन एवं संस्कृति), को सम्पूर्ण मराठी समाज, उत्तर प्रदेश की ओर से जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

माननीय मंत्री जी के 2 अक्टूबर को फिरोजाबाद एवं मैनपुरी प्रवास के चलते जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर उनके आवास पर केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं एवं सम्मान अर्पित किया गया। इस अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस दौरान विकास पाटील भी उपस्थित रहे।

सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक क्षेत्र में उनके योगदान तथा जनहित और समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण को इस अवसर पर याद किया गया। सम्पूर्ण मराठी समाज की ओर से ईश्वर से प्रार्थना है कि श्री जयवीर सिंह जी सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन प्राप्त करें।

Tags