GT vs RR: शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने रचा इतिहास, कोहली-गेल और बाबर-रिजवान को पछाड़ टी20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

GT vs RR: The duo of Shubman Gill and Sai Sudharsan creates history, surpassing Kohli-Gayle and Babar-Rizwan to set a world record in T20s.
 
Shubman Gill and Sai Sudharsan

IPL 2026 Qualifier 2 Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटा लिया है। अब 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। राजस्थान के खिलाफ मिले 215 रनों के विशाल लक्ष्य को गुजरात ने महज 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इस ऐतिहासिक जीत के असली हीरो रहे कप्तान शुभमन गिल और उनके सलामी जोड़ीदार साई सुदर्शन। दोनों ने मिलकर न सिर्फ टीम को फाइनल में पहुँचाया, बल्कि टी20 क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया, जिसने दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी जब भी मैदान पर उतरती है, रनों की बरसात होना तय माना जाता है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी करते ही इस जोड़ी ने टी20 क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियों (Century Partnerships) का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। गिल और सुदर्शन के बीच अब टी20 फॉर्मेट में कुल 11 शतकीय साझेदारियां हो चुकी हैं। खास बात यह है कि उन्होंने इस मुकाम तक पहुँचने के लिए सबसे कम पारियां ली हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली टॉप जोड़ियां

बल्लेबाज जोड़ी शतकीय साझेदारियां पारियां (Innings)
शुभमन गिल और साई सुदर्शन 11 48
विराट कोहली और क्रिस गेल 10 63
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान 10 75
एबी डिविलियर्स और विराट कोहली 10 77
अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह 7 44
इब्राहिम जादरान और रहमनुल्लाह गुरबाज 7 49

इस सूची को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि गिल-सुदर्शन की जोड़ी ने विराट कोहली-क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और बाबर-रिजवान जैसी विश्व प्रसिद्ध जोड़ियों को पछाड़कर नंबर वन की गद्दी हासिल कर ली है।

 आईपीएल प्लेऑफ में भी तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड

इस मुकाबले में गिल और सुदर्शन ने सिर्फ वैश्विक रिकॉर्ड ही नहीं बनाया, बल्कि आईपीएल प्लेऑफ (IPL Playoffs) के इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 167 रन जोड़े, जो अब आईपीएल प्लेऑफ मैचों में किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के माइकल हसी और मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने साल 2011 के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 159 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। अब 15 साल पुराने इस रिकॉर्ड पर गुजरात के इन दो युवा शेरों का कब्जा हो चुका है।

Tags