राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा में नई नियुक्ति, गुड्डू त्रिपाठी बने सीतापुर के जिला अध्यक्ष
संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार गुड्डू त्रिपाठी लंबे समय से सामाजिक सेवा, धर्म रक्षा, युवा जागरण और संगठन निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से सीतापुर जिले में संगठन को नया नेतृत्व और जनसंपर्क विस्तार की दिशा में मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने कहा कि गुड्डू त्रिपाठी जैसे समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता का जिला नेतृत्व में आना संगठन के लिए गर्व की बात है। उनका अनुभव और सेवा भावना सीतापुर में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
संगठन के अनुसार राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का उद्देश्य गौ, गंगा, गीता, गायत्री, मठ और मंदिर की रक्षा के साथ समाज में सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना है। संगठन देशभर में गौ सेवा, संस्कारशाला स्थापना, धर्म रक्षा, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रहा है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश पदाधिकारियों और संगठन परिवार ने गुड्डू त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
